सोशल मीडिया पर वायरल है 3 एयर होस्टेस का ये वीडियो, आ गए इतने मिलियन व्यूज!

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एयरपोर्ट पर कुछ एयर होस्टेस एक प्यारे से छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसे पुचाकरते और दुलार करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Advertisement
एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ खेलती दिखाई दीं तीन एयर होस्टेस (Photo - Instagram/@khayarphy) एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ खेलती दिखाई दीं तीन एयर होस्टेस (Photo - Instagram/@khayarphy)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

छोटे बच्चे के साथ हवाई सफर करना माता-पिता के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में एक कपल के साथ हाल ही में एयरपोर्ट पर ऐसी घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया. जब कपल अपने छोटे से बच्चे के साथ फ्लाइट के इंतजार में थे, तभी इंडिगो की फ्लाइट अटेंडेंट्स और केबिन क्रू ने उनके बच्चे को गोद में उठाकर उसे प्यार किया, उसके साथ खेलते रहे और खूब मस्ती की. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @khayarphy नाम के हैंडल से इस घटना के वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर किया गया है. वीडियो में छोटे से बच्चे और  इंडिगो के केबिन क्रू सदस्यों के बीच दिलचस्प इंट्रैक्शन का पल दिखाया गया है. बच्चे की मां के अनुसार, यह घटना तब घटी जब परिवार हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट में चढ़ने का इंतजार कर रहा था.

इस वीडियो में नीली ड्रेस पहने इंडिगो की कई फ्लाइट अटेंडेंट एक छोटी बच्ची को गोद में उठाकर उसका गर्मजोशी से स्वागत करती नजर आ रही हैं.  क्रू मेंबर बच्चे को गोद में लेकर उसके साथ खेलते हुए बेहद खुश दिख रहे हैं.

वीडियो में टेक्स्ट ओवरले के माध्यम से मां ने उस क्षण के बारे में  बताया जब उनके बच्चे को लेकर एक एयरहोस्टेस ने उनसे बात शुरू की. बोर्डिंग गेट पर इंडिगो की एक एयर होस्टेस मुस्कुराते हुए हमारे पास आई और बोली - ये कितना प्यारा है, क्या मैं इसे थोड़ी देर के लिए गोद में ले सकती हूं? फिर वह उसे अपने सहकर्मियों के पास ले गई. कुछ मिनटों के लिए वह नीले रंग की वर्दी पहने तीन एंजल्स से घिर गया था. 

Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि छोटा बच्चा क्रू मेंबर्स की गोद में आराम से बैठा है, जो मुस्कुराते हुए उससे बातचीत कर रहे हैं, जबकि परिवार पास ही में बैठकर यह सब देख रहा है. इस घटना से एक सामान्य बोर्डिंग का क्षण एक प्यारे से पल में बदल गया, जिसने देखने वालों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement