जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा... स्टेडियम में चिल्ला रहा था पाकिस्तानी फैन! वीडियो वायरल

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को ऐसा धोया कि वहां के फैन भी इंडिया जीतेगा, चिल्लाने लगे. भारत-पाक मैच के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़ सी आ गई है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने, वहां के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
पाकिस्तानी फैन ने भारत के सपोर्ट में लगाए जिंदाबाद के नारे (Photo - Instagram/@parikshitbalochi) पाकिस्तानी फैन ने भारत के सपोर्ट में लगाए जिंदाबाद के नारे (Photo - Instagram/@parikshitbalochi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की धुआंधार जीत के बाद सोशल मीडिया पर अब तक इसकी चर्चा हो रही है. इसके साथ ही स्टेडियम से निकले कई सारे रील्स भी वायरल हो रहे हैं. इन सबके बीच एक पाकिस्तानी फैन की भारत में काफी चर्चा हो रही है, जो भारत के सपोर्ट में नारे लगाता नजर आ रहा है. 

Advertisement

इंस्टाग्राम पर @parikshitbalochi नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया.  यह वीडियो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का है. जब वहां भारत-पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप मैच हो रहा था. इस वीडियो एक पाकिस्तानी फैन वहां की जर्सी पहने और हाथ में पाकिस्तानी झंडा लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट में नारा लगाता दिखाई दे रहा है. 

वह पाकिस्तानी फैन एक इंडियन फैन के सुर में सुर मिलाकर जीतेगा भाई जीतेगा... इंडिया जीतेगा. जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा. जैसे नारे लगाता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को शेयर करना वाले शख्स का नाम परीक्षित बलोच है और उसके बायो में लिखा है कि वह दुबई में रहता है. 

इस वीडियो को 1.6 मिलियन से भी ज्यादा लाइक मिले हैं और हजारों लोगों ने इस पर कंमेंट किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस रील  पर काफी मजेदार कमेंट आए हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ सी आ गई है. 

Advertisement

एक पाकिस्तानी यूजर ने कमेंट किया है - मैं पाकिस्तानी हूं लेकिन मुझे पहले से रिजल्ट पता था. इसके साथ उसने हंसने वाला इमोजी भी लगाया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है - मैं भी पाकिस्तान से हूं और हमने अपनी टीम से उम्मीद छोड़ दी है. इस पर एक इंडियन यूजर ने लिखा है - भाई आदत सी हो गई है जीतने की. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर आप उन्हें हरा नहीं सकते, तो उनमें शामिल हो जाओ. एक और पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि हमें पहले से पता था, इसलिए दुख नहीं हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement