ये है सिविक सेंस! रोड पर हिरण बच्चे को दूध पिला रही थी, लोगों ने खुद ही रोक दी ट्रैफिक

आईआईटी मद्रास की सड़क पर मां हिरण अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, और लोगों ने ट्रैफिक रोककर उन्हें बिना डिस्टर्ब किए समय दिया. इस खूबसूरत पल का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लोग सिविक सेंस और इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं.

Advertisement
इस वीडियो को वैभव गुजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया (Photo:Insta/@vaibhav.creates) इस वीडियो को वैभव गुजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया (Photo:Insta/@vaibhav.creates)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

आईआईटी मद्रास की एक सड़क पर लोग ट्रैफिक या सिग्नल की वजह से नहीं, बल्कि एक खास नजारा देखने के लिए रुक गए. यहां एक मां हिरण अपने बच्चे को बड़े सुकून से दूध पिला रही थी. यह पल इतना शांत और सहज था कि आसपास मौजूद लोग ठहर गए और हिरण को बिना डिस्टर्ब किए उसे दूध पिलाने दिया. लोगों का सिविक सेंस देखकर हर कोई हैरान है.

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण और उसका बच्चा सड़क के बीच खड़े हैं, लेकिन आसपास मौजूद वाहन और लोग दूर ही रुक जाते हैं. किसी ने उन्हें हटाने या जल्दी करने की कोशिश नहीं की. सभी ने धैर्य दिखाते हुए इस पल का सम्मान किया.

सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

इस वीडियो को वैभव गुजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यही है IIT मद्रास की स्पिरिट. वीडियो अब तक 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

देखें वायरल वीडियो

लोगों ने की तारीफ

सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देखकर भावुक हो गए. कई लोगों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी दुनिया में ऐसा धैर्य और संवेदनशीलता कम ही देखने को मिलती है. कुछ यूजर्स ने इसे इंसान और प्रकृति के बीच खूबसूरत तालमेल का उदाहरण बताया. वहीं किसी ने कहा कि भारत में इतने संवेदनशील लोग भी हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यही असली मायने में सिविक सेंस है.

Advertisement

इस वीडियो की खास बात इसकी सादगी है. इसमें कोई शोर या ड्रामा नहीं, सिर्फ एक मां और उसके बच्चे का शांत पल है. साथ ही यह भी दिखाता है कि अगर हम चाहें, तो प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर रह सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement