अक्सर YouTube और सोशल मीडिया पर होटल से जुड़े यूट्यूबर्स और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं. कभी होटल के छिपे राज सामने आते हैं तो कभी अजीबोगरीब ट्रैवल हैक्स वायरल हो जाते हैं. इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने होटल की कॉफी मशीन से अंडरगारमेंट्स धोने का तरीका बताया और इसे देखकर लोग हैरान रह गए. यह वीडियो सबसे पहले ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर तारा ने शेयर किया था, जिसे बाद में X (पहले ट्विटर) पर खूब शेयर किया गया. वीडियो में वह बताती हैं कि अगर ट्रैवलिंग के दौरान आपके पास साफ अंडरगारमेंट्स कम पड़ जाए, तो होटल की कॉफी मशीन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
जानें क्या है मामला?
तारा के अनुसार अंडरगार्मेंट्स को कॉफी मशीन के उस हिस्से में रखें, जहां कॉफी पाउडर डाला जाता है. फिर मशीन चालू कर दें. मशीन से निकलने वाला गर्म पानी कपड़े को साफ कर देगा. बाद में हेयर ड्रायर से जल्दी सुखाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह तरीका एक फ्लाइट अटेंडेंट दोस्त से पता चला था और यह बहुत काम का ट्रैवल हैक है.
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर लोग दो हिस्सों में बंट गए. कुछ लोगों ने इसे यात्रा के दौरान काम आने वाला आसान तरीका बताया. लेकिन कई लोग नाराज हो गए और इसे गंदा और अस्वच्छ बताया. कुछ यूजर्स ने कहा कि कपड़े सिंक में भी धोए जा सकते हैं, कॉफी मशीन का इस्तेमाल सही नहीं है. वहीं कई लोगों ने चिंता जताई कि होटल की कॉफी मशीन खाने-पीने के लिए होती हैं और इन्हें मेहमानों के बीच अच्छी तरह साफ नहीं किया जाता. dr_Chantiq नाम के यूजर ने लिखा- लोग इतने स्वार्थी क्यों होते हैं, जो दूसरों के बारे में सोचे बिना केवल अपने ही काम की परवाह करते हैं? Samhitab4u नाम के यूजर ने लिखा- यह तरकीब घिनौनी और स्वार्थपरक है. कई फ्लाइट अटेंडेंट कहती हैं कि यह एक पुरानी अफवाह है, लेकिन होटल के कॉफी मेकर को मेहमानों के बीच में शायद ही कभी अच्छी तरह से साफ किया जाता है. बस सिंक में धोकर सुखा लें, यह सबके लिए कहीं ज्यादा सुरक्षित है.
@ValerieAnne1970 नाम के यूजर ने लिखा- ये तो घिनौना है! उसे शर्म आनी चाहिए कि वो लाइक्स और पैसे कमाने के लिए ये सब कर रही है! गर्म पानी में हाथ से अंडरगारमेंट्स धोना और फिर उसे तौलिया टांग पर सुखाना, ये तो वो तरीका है जो कॉफी पॉट इस्तेमाल करने वाले दूसरों का ख्याल रखने वाले असली इंसान अपनाते.@CoreVibezz ने लिखा- सच में, ये तो हद से ज्यादा घिनौना है! उन होटल कॉफ़ी मेकरों पर भरोसा करने के बारे में सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये कितनी अजीब बात है कि होटल वाले मेहमानों के बीच इन चीजों की सफाई कितनी कम करते हैं, और ये जानकर कि किसी ने इनमें अंडरवियर धोए हैं? बिलकुल नहीं! अब से मैं... @nadski65 ने विखा- यह कहना मुश्किल है कि यह सच है या सिर्फ़ लोगों को गुस्सा दिलाने और ध्यान खींचने की कोशिश है, लेकिन होटल की कॉफी मशीन का इस्तेमाल अंडरवियर धोने के लिए करना अस्वच्छ और दूसरे मेहमानों के साथ अन्याय है। क्या उसने
aajtak.in