हम तेरे प्यार में सारा आलम...पापा-बेटी की सुरीली जुगलबंदी वायरल, 14 मिलियन व्यूज

एक बेटी गाना गाते हुए लिरिक्स भूल जाती है, तभी उसके पिता उसका साथ देते हैं और दोनों मिलकर गाना पूरा करते हैं. यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

Advertisement
यह वीडियो सिर्फ गायकी का नहीं, बल्कि पिता और बेटी के मजबूत रिश्ते का उदाहरण है. ( Photo: Insta/ @Ananya Sharma) यह वीडियो सिर्फ गायकी का नहीं, बल्कि पिता और बेटी के मजबूत रिश्ते का उदाहरण है. ( Photo: Insta/ @Ananya Sharma)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पिता और बेटी की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया है. दोनों की सुरीली आवाज और आपसी तालमेल देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि लाखों लोग इसे लाइक और शेयर कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में भी लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कई यूजर्स तो यह तक कह रहे हैं कि यह लड़की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल जैसी गाती है.

Advertisement

क्या वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में एक बेटी आराम से बैठकर गाना गा रही होती है. वह बड़े ही आत्मविश्वास के साथ गाना शुरू करती है- हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे…” उसकी आवाज इतनी मधुर होती है कि सुनने वाले खो जाते हैं. माहौल भी बहुत शांत और सुकून भरा नजर आता है. पीछे सोफे पर उसके पापा बैठे होते हैं, जो ध्यान से उसकी गायकी सुन रहे होते हैं.

जब बेटी भूल गई लिरिक्स
गाना गाते-गाते अचानक बेटी रुक जाती है. उसे गाने के आगे के शब्द याद नहीं आते. उस पल में थोड़ी झिझक और कन्फ्यूजन साफ दिखाई देता है. तभी उसके पापा उसे कहते हैं-“गाओ…”उनकी इस बात से बेटी को हिम्मत मिलती है और वह फिर से गाना शुरू कर देती है. लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर से लिरिक्स भूल जाती है.

Advertisement

पापा ने ऐसे दिया साथ
इस बार उसके पापा तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आते हैं. वे खुद गाने के आगे के शब्द गुनगुनाने लगते हैं.उनकी आवाज भी पूरी तरह सुर में होती है. पापा का यह छोटा सा सपोर्ट बेटी के लिए बहुत बड़ा सहारा बन जाता है. बेटी मुस्कुराते हुए फिर से गाना पकड़ लेती है और दोनों मिलकर गाना पूरा करते हैं. यह पल इतना खूबसूरत होता है कि देखने वाले भावुक हो जाते हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. एक यूजर ने लिखा: “यह तो श्रेया घोषाल की छोटी बहन लगती है. दूसरे ने कहा- इस पीढ़ी की नई श्रेया घोषाल. किसी ने लिखा- अगर माता-पिता का ऐसा साथ मिले, तो हर बच्चा आगे बढ़ सकता है. एक यूजर ने पापा की तारीफ करते हुए कहा-आपके पिताजी एकदम परफेक्ट सुर में गा रहे हैं.

क्यों खास है यह वीडियो?
यह वीडियो सिर्फ गायकी का नहीं, बल्कि पिता और बेटी के मजबूत रिश्ते का उदाहरण है. यह दिखाता है कि पापा हमेशा बच्चों के साथ खड़े रहते हैं. छोटी-छोटी चीजों में भी उनका सपोर्ट बहुत मायने रखता है. एक शब्द का सहारा भी बच्चे को आगे बढ़ा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement