दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk का ऐसा घर! सादगी देख चौंके लोग

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलॉन मस्क का घर कैसा होगा. ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनका घर बेहद लग्जरी चीजों से भरा होगा, लेकिन उनके घर की झलक इससे बिल्कुल अलग नजर आती है.

Advertisement
मस्क की मां मेये मस्क ने टेक्सास के बोका चीका में उनके घर के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं,(Photo-ITG) मस्क की मां मेये मस्क ने टेक्सास के बोका चीका में उनके घर के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं,(Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाने वाले एलॉन मस्क की जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है. लेकिन इस बार चर्चा उनकी कंपनी या टेक्नोलॉजी को लेकर नहीं, बल्कि उनके रहने के तरीके को लेकर हो रही है. दरअसल, मस्क की मां मेये मस्क ने टेक्सास के बोका चीका में उनके घर के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है.

Advertisement

मेये मस्क ने यह जानकारी उस पोस्ट के जवाब में दी, जिसमें एलन मस्क के घर की एक तस्वीर शेयर  की गई थी. पोस्ट में दावा किया गया था कि अरबपति होने के बावजूद मस्क का घर बेहद साधारण है और वहां सिर्फ जरूरी चीजें ही रखी गई हैं.

बेहद सादा है घर का इंटीरियर

तस्वीर में एक साधारण ओपन-प्लान लिविंग और किचन एरिया दिखाई देता है. किचन में सफेद कैबिनेट, स्टेनलेस स्टील का फ्रिज, एक स्टोव और फार्महाउस स्टाइल सिंक नजर आता है. कमरे में फर्नीचर भी काफी साधारण है.

कॉफी टेबल पर एक रॉकेट के आकार की सजावटी मूर्ति रखी हुई दिखाई देती है, जिसे कई लोग स्पेसएक्स से जुड़ा प्रतीक मान रहे हैं. इसके पास एक कटाना तलवार और कुछ किताबें भी रखी हुई हैं. कटाना तलवार यानी जापान की पारंपरिक तलवार होती है, जिसे ऐतिहासिक रूप से समुराई योद्धा इस्तेमाल करते थे.

Advertisement

देखें पोस्ट

 

कमरे में एक साधारण डाइनिंग टेबल है, जिसकी एक कुर्सी पर काला जैकेट टंगा हुआ दिखता है. कमरे में रोशनी सिंक के ऊपर लगी खिड़की से आ रही है, लेकिन दीवारें लगभग खाली हैं और सजावट के नाम पर बहुत कम चीजें दिखाई देती हैं.

मेये मस्क ने क्या कहा

मेये मस्क ने उस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि फ्रिज में कोई खाना नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि जब वह वहां ठहरी थीं, तो उन्हें गैराज में सोना पड़ा.उन्होंने कहा कि शॉवर में सिर्फ एक ही तौलिया था, इसलिए उन्होंने उसे एलन के लिए छोड़ दिया. उनके मुताबिक उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं हुई.

बचपन की याद भी शेयर की

मेये मस्क ने अपने बचपन की एक घटना भी याद की. उन्होंने बताया कि बचपन में वह कई बार कालाहारी रेगिस्तान में तीन-तीन हफ्ते तक बिना नहाए रह चुकी हैं, क्योंकि वहां पानी ही उपलब्ध नहीं होता था.

उन्होंने मजाक में कहा कि शायद उनके माता-पिता ने उन्हें पहले ही ऐसे हालात के लिए तैयार कर दिया था, इसलिए उन्हें इस तरह के साधारण माहौल में रहने में कोई परेशानी नहीं होती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement