'पापा मेरी जान...', भतीजे पर प्यार लुटाते दिखे तेज प्रताप, लोगों ने कहा- अब नाराजगी खत्म कर दो

तेज प्रताप यादव का भतीजे ईराज के साथ खेलते हुए एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो के बाद लोग इसे परिवार और आरजेडी से बढ़ती नजदीकियों का संकेत मान रहे हैं, वहीं कमेंट्स में कई यूजर्स ने रिश्तों की बर्फ पिघलने और उनकी वापसी की उम्मीद जताई है.

Advertisement
तेज प्रताप यादव अपने भतीजे पर प्यार लुटाते दिखे (Photo:Insta/@ty_vlog) तेज प्रताप यादव अपने भतीजे पर प्यार लुटाते दिखे (Photo:Insta/@ty_vlog)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर समर्थकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. इस वीडियो में वह अपने भतीजे ईराज के साथ खेलते और स्नेह लुटाते नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही लोग इसे सिर्फ एक पारिवारिक पल नहीं, बल्कि रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने के संकेत के तौर पर भी देखने लगे हैं.

Advertisement

वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने भतीजे ईराज के साथ बेहद स्नेहपूर्ण अंदाज में नजर आते हैं. बैकग्राउंड में फिल्म एनिमल का गाना ‘पापा मेरी जान’ सुनाई दे रहा है, जिसने इस पल को और भावुक बना दिया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा-पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत. वहीं इंस्टाग्राम पर उन्होंने यह भी लिखा कि भतीजा  रिश्ता है, जिसमें बड़े पापा अपना बचपन फिर से जीते हैं.

यह पहला मौका नहीं है जब तेज प्रताप यादव अपने भतीजे पर प्यार लुटाते दिखे हों. ईराज का जन्म 27 मई 2025 को कोलकाता में हुआ था. जन्म के ठीक बाद तेज प्रताप यादव ने X पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए खुद को बड़े पापा बनने का सौभाग्य मिलने की बात कही थी. उन्होंने छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव और राजश्री यादव को बधाई देते हुए नवजात को अपना स्नेहिल आशीर्वाद और प्यार दिया था.

Advertisement

देखें वीडियो

वीडियो देखकर लोगों ने तेज प्रताप यादव को क्या दी सलाह?

इस नए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स भी तेजी से आ रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि रिश्ते कभी खत्म नहीं होते, जबकि कुछ यूजर्स ने उम्मीद जताई कि तेज प्रताप यादव की पार्टी और परिवार से नाराजगी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है. कुछ कमेंट्स में लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें फिर से आरजेडी में देखा जाना चाहिए और परिवार के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए.

तेज प्रताप यादव को 25 मई 2025 को छह साल के लिए आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया था. यह फैसला उनके पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया था. बाद में तेज प्रताप ने अपनी नई राजनीतिक राह चुनते हुए 26 सितंबर 2025 को जनशक्ति जनता दल (JJD) की औपचारिक घोषणा की और खुद को उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया.

अब इस वायरल वीडियो के बाद चर्चाएं तेज हैं कि क्या परिवार से रिश्तों में आई दूरी कम हो रही है. फिलहाल वीडियो ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट अब फिर से चर्चा का विषय बन गई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement