'सब चंगा सी' दिखाने की कोशिश? मॉल में घूमते दिखे दुबई के शासक, वीडियो वायरल

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच दुबई को लेकर अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं. एक तरफ मिसाइल हमलों और तनाव की खबरें, दूसरी तरफ मॉल में आम लोगों के बीच नजर आए शेख मोहम्मद… क्या हालात सच में सामान्य हैं या दिखाए जा रहे हैं

Advertisement
ईरान के हमलों से हिली दुबई की 'सेफेस्ट सिटी' वाली पहचान (Photo:Insta/@Rasgulla Reddy) ईरान के हमलों से हिली दुबई की 'सेफेस्ट सिटी' वाली पहचान (Photo:Insta/@Rasgulla Reddy)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

मिडिल ईस्ट में जंग छिड़े एक महीने से ज्यादा हो चुका है और इस दौरान हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद क्षेत्र में स्थिति और बिगड़ गई. ईरान ने न सिर्फ इजरायल, बल्कि उन देशों को भी निशाना बनाया जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं.

इन परिस्थितियों में संयुक्त अरब अमीरात को सबसे ज्यादा नुकसान होने की बात कही जा रही है. दावा किया जा रहा है कि यहां ताबड़तोड़ मिसाइल हमले हुए, जिनका असर दुबई जैसे बड़े शहर पर भी पड़ा. दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में गिने जाने वाले दुबई पर भी इस तनाव का असर दिखाई देने की बात सामने आ रही है.

Advertisement

इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दुबई प्रशासन अपनी ‘सेफेस्ट सिटी’ की छवि को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा है कि लोगों को मिसाइल हमलों से प्रभावित इलाकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से रोका गया है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसी माहौल में एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो में मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुबई के दुबई हिल्स मॉल में आम लोगों के बीच नजर आते हैं.गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शेख मोहम्मद मॉल में घूमते हुए लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए. यह दौरा उनके उस लीडरशिप स्टाइल को दर्शाता है, जिसमें वह जनता के बीच रहकर उनकी बात सुनने और उनसे जुड़े रहने पर जोर देते हैं. मोहम्मद बिन राशिद  दुबई के शासक हैं. वे अल मकतूम शाही परिवार से आते हैं.

Advertisement

देखें वीडियो

हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है. एक तरफ जहां कुछ लोग इसे सामान्य हालात का संकेत मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या वास्तव में स्थिति उतनी सामान्य है, जितनी दिखाई जा रही है.

कुल मिलाकर, जंग के इस दौर में दुबई की स्थिति को लेकर अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं.एक ओर हमलों और तनाव की खबरें हैं, तो दूसरी ओर सामान्य जीवन के दृश्य, जो इस पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा चर्चा में ला रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement