जब भी कहीं जाते हैं तो प्लेन की रेलिंग पर हाथ क्यों मारते हैं ट्रंप? चीन रवाना हुए तब भी किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन जाने के लिए रवाना हो चुके हैं. प्लेन पर चढ़ते समय उन्हें एक बार फिर से सीढ़ियों की रेलिंग पर हाथ मारते देखा गया है. उनकी यह हरकत अब चर्चा में हैं. क्योंकि, वह अक्सर विदेशयात्रा पर जाते समय इस व्यवहार को दोहराते हैं.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप की इस हरकत की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा (Photo - X/@WhiteHouse) डोनाल्ड ट्रंप की इस हरकत की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा (Photo - X/@WhiteHouse)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा इन दिनों चर्चा में है. इसी बीच ट्रंप के अलग- अलग यात्राओं पर जाने के दौरान प्लेन पर चढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है. हर वीडियो में वह कुछ असामान्य हरकत करते दिखाई दे रहे हैं. इस पर कई लोग सवाल उठाते दिख रहे हैं कि क्या ट्रंप की ऐसी हरकतें किसी वजह से जानबूझकर करते हैं या फिर ये इनकी सामान्य आदत है. 

Advertisement

चीन के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप का प्लेन की सीढ़ियों पर चढ़ते एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह प्लेन के दरवाजे तक पहुंचकर सीढ़ी की रेलिंग पर अपना हाथ दो बार मारते दिखाई दे रहे हैं. 

यह वीडियो सामने आने के बाद ट्रंप के कुछ ऐसे ही पुराने वीडियो लोगों ने शेयर किए हैं, जिनमें वो प्लेन पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियो में भी वह ठीक वैसे ही रेलिंग को डबल टैप करते दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियो में ट्रंप की हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. लोग इसे ट्रंप के गुडलक और कॉन्फिडेंस से जोड़कर देख रहे हैं. 

अब सोशल मीडिया व अन्य रिपोर्टों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि ट्रंप ऐसी हरकत शायद गुडलक के लिए करते हैं. वैसे रेलिंग में हाथ मारने के अलावा सीढ़ियों पर इसी तरह दो बार वह पैर से भी टैप करते दिखे हैं. ट्रंप के साथ ऐसी कई बातें जुड़ी हैं, जिनके बारे में लोगों की अलग- अलग राय है.

Advertisement

आइरिश स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ बॉडी लैंग्वेज रीडर का इसे अलग चीजों से जोड़ते हैं. उनका कहना है कि ट्रंप ऐसा खुद को कॉन्फिडेंट दिखाने के लिए करते हैं. बढ़ती उम्र की वजह से सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त खुद को फिट और कॉन्फिडेंट दिखाने के लिए वो रेलिंग पर हाथ मारते हैं या फिर सीढ़ियों पर पैर पटकते हैं. 

ट्रंप की ऐसी हरकत एक नॉर्मल व्यवहार है. वह ऐसी हरकत खुद को आगे के काम के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह से तैयार होने के इशारे देने के तौर पर भी करते हैं. इसलिए इन चीजों को ट्रंप का कॉन्फिडेंस बूस्टर माना जाता है. यही वजह है कि  इसे लोग उनके गुडलक से भी जोड़कर देखते हैं.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement