अब बच्चों ही नहीं, कुत्तों के लिए भी रखी जा रही नैनी! ये नया ट्रेंड वायरल है

दुनियाभर में अमीर लोग अब अपने पालतू कुत्तों की देखभाल के लिए प्रोफेशनल डॉग नैनी रख रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह लग्जरी पेट केयर ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग कुत्तों की देखभाल पर लाखों रुपये तक खर्च कर रहे हैं. 

Advertisement
अब बच्चों ही नहीं, कुत्तों के लिए भी रखी जा रही नैनी. ( Photo: AI) अब बच्चों ही नहीं, कुत्तों के लिए भी रखी जा रही नैनी. ( Photo: AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

दुनियाभर में पालतू जानवरों को लेकर लोगों का प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर अमीर परिवार अब अपने डॉग्स की देखभाल पर लाखों रुपये खर्च करने लगे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया कि अमेरिका और यूरोप के कई रईस लोग अपने पालतू कुत्तों की देखभाल के लिए प्रोफेशनल डॉग नैनी रख रहे हैं, जिन्हें हर हफ्ते करीब 2.4 लाख रुपये तक दिए जा रहे हैं.

Advertisement

डॉग नैनी का काम सिर्फ कुत्ते को खाना खिलाना नहीं होता, ये लोग पालतू जानवरों के साथ पूरा समय बिताते हैं, उन्हें घुमाने ले जाते हैं, खेलते हैं, उनकी हेल्थ और रूटीन का ध्यान रखते हैं और कई बार उनके साथ ही रहते भी हैं. अमीर परिवार अपने पालतू जानवरों को परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं, इसलिए वे उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं चाहते.

क्या होता है डॉग नैनी?
डॉग नैनी एक तरह का प्रोफेशनल पेट केयरगिवर होता है. जिस तरह छोटे बच्चों की देखभाल के लिए नैनी रखी जाती है, उसी तरह पालतू कुत्तों की देखभाल के लिए भी खास ट्रेनिंग प्राप्त लोग रखे जाते हैं. इनका काम डॉग्स की रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखना होता है. कुछ डॉग नैनी 24 घंटे पालतू जानवरों के साथ रहते हैं. वे उनके खाने, एक्सरसाइज, मेडिसिन, ग्रूमिंग और खेलने तक का पूरा ध्यान रखते हैं. कई मामलों में उन्हें मालिकों के साथ विदेश यात्राओं पर भी जाना पड़ता है.

Advertisement

क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
विशेषज्ञों के मुताबिक, कोविड महामारी के बाद दुनियाभर में पालतू जानवर रखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा. अब लोग अपने पालतू जानवरों को सिर्फ जानवर नहीं बल्कि इमोशनल सपोर्ट और परिवार का हिस्सा मानने लगे हैं. अमीर परिवारों में बिजनेस और ट्रैवल की वजह से लोगों के पास समय कम होता है. ऐसे में वे प्रोफेशनल डॉग नैनी की मदद लेते हैं ताकि उनके पालतू जानवर अकेलापन महसूस न करें.

सोशल मीडिया ने भी इस ट्रेंड को काफी बढ़ावा दिया है. इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर लग्जरी पेट लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें डॉग्स के लिए स्पेशल रूम, डिजाइनर कपड़े, स्पा और प्राइवेट केयर तक दिखाई जाती है.

कितनी होती है कमाई?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ प्रोफेशनल डॉग नैनी हर हफ्ते हजारों डॉलर तक कमाते हैं. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 2 से 2.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. अनुभव, लोकेशन और क्लाइंट के हिसाब से उनकी कमाई और सुविधाएं बढ़ती रहती हैं. कई डॉग नैनी को लग्जरी घरों में रहने, ट्रैवल करने और अलग से बोनस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

फुल-टाइम डॉग नैनी हर घंटे करीब 40 से 50 डॉलर तक कमा लेतीहैं. वहीं जो लोग कुत्तों के साथ घर में रहकर उनकी देखभाल करते हैं, उन्हें एक दिन के 500 से 800 डॉलर तक दिए जाते हैं. कुछ नौकरियों में बड़ी कंपनियों की तरह हेल्थ इंश्योरेंस और दूसरे फायदे भी मिलते हैं. यह ट्रेंड अब ब्रिटेन में भी तेजी से बढ़ रहा है. साल 2023 में लंदन के एक अरबपति परिवार ने अपने पालतू कुत्तों की देखभाल के लिए लाइव-इन डॉग नैनी की नौकरी निकाली थी, जिसकी सालाना सैलरी करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। यह ब्रिटेन की औसत सैलरी से काफी ज्यादा मानी गई.

Advertisement

भारत में भी बढ़ रहा पेट केयर मार्केट
भारत में भी अब पेट केयर इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. बड़े शहरों में डॉग वॉकर, पेट ट्रेनर और पेट सिटर जैसी सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है. कुछ प्रोफेशनल डॉग वॉकर महीने में हजारों रुपये तक कमा रहे हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में भारत में भी लग्जरी पेट केयर सेवाओं का बाजार तेजी से बढ़ सकता है, क्योंकि लोग अपने पालतू जानवरों पर पहले से ज्यादा खर्च करने लगे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement