देखो ना गाइज... देखो ना, देखो ना. आज सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर दूसरे- तीसरे रील्स या मीम्स में ये आवाज सुनने को मिल जाता है. इस वायरल ऑडियो का इस्तेमाल कर हजारों वीडियो और रील्स बन चुके हैं. अक्सर फनी रील्स में इसका इस्तेमाल होता है. ऐसे में आज हम जानते हैं कि आखिर यह आवाज किस शख्स की, उनका क्या नाम है, किस वीडियो से यह आवाज वायरल हो गई.
सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो और रील्स की शुरुआत देखो ना, देखो ना गाइज... देखो ना, देखो ना ऑडियो के साथ होती है. जिस वीडियो में इस आवाज का इस्तेमाल होता है, सिर्फ इस ऑडियो को सुनने के लिए लोग उस रील या मीम को देखने लग जाते हैं.
यह ऑडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया कि इसके मूल वीडियो की नकल करके आज हजारों मीम वीडियो और रील बनाए जा रहे हैं. देखो ना गाइज... वाला ओरिजनल ऑडियो इंस्टाग्राम पर @apiso_longling नाम के एक यूजर के वीडियो से वायरल हुआ है.
यह शख्स नॉर्थ ईस्ट के किसी स्टेट का रहने वाला है. @apiso_longling नाम के इस यूजर ने सितंबर 2025 में पहली बार देखो न गाइज, देखो ना, देखो ना... बोलते हुए एक रील बनाया था. इस ओरिजनल वीडियो में यह शख्स जंगल के बीच खड़ा होकर अपने खेत के बारे में जानकारी देता दिख रहा है.
इस वीडियो में पहली ही लाइन वह बोलता है - देखो न गाइज, देखो ना, देखो ना... मैं कहां आ गया हूं. उसने इस पंक्ति को इतने मजेदार तरीके और मासूमियत से कहा कि यह लाइन देखते ही देखते वायरल हो गई.
इसके बाद वह व्लॉगिंग के दौरान अपने इस वीडियो में अलग-अलग फनी अंदाज में कई बार इस - देखो न गाइज, देखो ना, देखो ना... लाइन को दोहराता नजर आता है. यह वीडियो इतना ज्यादा मजेदार और फनी था कि तुरंत से वायरल हो गया. इसक बाद इस वीडियो की नकल करते हुए कई रील्स और मीम वीडियो बनाए गए. वीडियो में उसके साथ एक महिला भी दिखाई दे रही.
इस वीडियो और उसके इस लाइन के वायरल होने के बाद शख्स ने अपने इस अंदाज और इस वनलाइनर का इस्तेमाल अपने हर वीडियो में किया है. यहां तक कि जब उसे इस बात का अंदाजा हो गया कि वह इस एक पंक्ति की वजह से इतना वायरल हो गया है तो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में 'देखो न गाइज' भी लिख दिया.
अब अक्सर फनी और मजेदार मीम वीडियो और रील में इस ऑडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस ओरिजनल वीडियो से भी ज्यादा इसके नकल वाले कई रील वायरल हो गए हैं. आज एक साल बाद भी देखो न गाइज, देखो ना, देखो ना... का जलवा इंटरनेट पर कायम है.
aajtak.in