हत्या की आरोपी पत्नी को बचाने के लिए कोर्ट में आया 'मरा हुआ पति'! बोला- ये मेरी किस्मत थी

अपने पति की हत्या की आरोपी महिला को जब कोर्ट लाया गया तो उसने ऐसा बर्ताव किया जैसे उसके अंदर उसके मरे हुए पति की आत्मा आ गई हो. उसने कहा कि- मेरी पत्नी निर्दोष है. मैं खुद अदालत में बोल रहा हूं. मेरी पत्नी ने मुझे नहीं मारा है. मेरी पत्नी ने कुछ भी नहीं किया है. मेरा मरना तो तय था.

Advertisement
फोटो: सोशल मीडिया फोटो: सोशल मीडिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

एक हत्या की जांच और कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ अजीब हुआ. पोह सेंग हीप नाम के शख्स की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी लाउ सेक यान को जब अदालत लाया गया तो वह अचानक कटघरे में अजीब सा बर्ताव करने लगी. ये देखकर सभी हैरान रह गए. 

'मैं पोह सेंग हीप हूं जिसकी मौत हुई है...'

फ्री मलेशिया की रिपोर्ट के अनुसार महिला ऐसे बात कर रही थी मानो उसके ऊपर उसके पति की आत्मा हावी हो गई हो. उसने बोलना शुरू किया- मैं  पोह सेंग हीप हूं जिसकी मौत हुई है. मैं खुद अदालत में बोल रहा हूं. मेरी पत्नी ने मुझे नहीं मारा है. मेरी पत्नी ने कुछ भी नहीं किया है. इसके बाद आरोप पत्नी (पूर्व निर्दलीय नेता) ने कोर्ट से कहा कि उसके जरिए उसका पति अदालत को बता रहा है कि मैंने उसकी हत्या नहीं की है बल्कि उसका मरना तो किस्मत को मंजूर था. बता दें कि मामला मलेशिया का है.

Advertisement

'आप मेरी बात क्यों नहीं सुनते?'

इस अजीब सी घटना के बाद, जज रूहानी इस्माइल ने लाउ से कहा कि मुकदमा आधिकारिक तौर पर अभी तक शुरू नहीं हुआ है और डिफेंडेंट को अभी तक आरोपों पर कोई दावा नहीं करना चाहिए था. लेकिन आरोपी महिला ने जज की बात नहीं सुनी और खुद के बेगुनाह होने और उसकी ओर पति के कोर्ट में बोलने का दावा करती रही. लाउ ने फिर कहा "पोह सेंग हीप की हत्या नहीं की गई थी, उसका मरना किस्मत में था. आपको यह समझना होगा कि मेरी पत्नी ने मुझे नहीं मारा. मैं पोह सेंग हीप यहीं हूं. आप मेरी बात क्यों नहीं सुनते कि मेरी पत्नी ने मुझे नहीं मारा? मेरा मरना तय था."

'उसकी हत्या नहीं की, उसका मरना तय था'
  
इसके बाद महिला को समझाकर किसी तरह चुप कराया गया. साथ ही जज ने मुकदमे की अगली तारीखें मार्च 3-7 और मार्च 17-21, 2025 तय कर दीं. लाउ ने फिर कहा- मैं माफी चाहती हूं कृपया हमारे साथ निष्पक्ष रहें. पोह की हत्या नहीं की गई थी, उसका मरना तय था." 

Advertisement

बेटी की गवाही पर गिरफ्तार हुई थी महिला

आरोप है कि 3 जनवरी, 2022 लाउ ने अपने घर पर अपने पति की कमर और छाती में छुरा घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी. महिला को उसकी ही एक बेटी की गवाही पर गिरफ्तार किया गया था. बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और पापा में पैसों को लेकर कुछ झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसकी मां ने उसके पिता को चाकू मार दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement