क्या आप भी खाते हैं क्रीम रोल? वायरल वीडियो देखकर लोग बोले– अब हाथ भी नहीं लगाएंगे

क्रीम रोल बचपन की उन मिठाइयों में से एक हैं, जिन्हें देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है.

Advertisement
यरल वीडियो ने इस मिठाई की तैयारी की असलियत को सामने रख दिया है (Photo:X/@chapraZila) यरल वीडियो ने इस मिठाई की तैयारी की असलियत को सामने रख दिया है (Photo:X/@chapraZila)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया वीडियो सुर्खियों में आ जाता है. कभी किसी का डांस लोगों को हंसा देता है, कभी कोई अनोखा फूड क्लिप चर्चा में आ जाता है. खाने से जुड़े वीडियो तो अक्सर ध्यान खींचते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि किसी फूड प्रोसेसिंग को देखकर घिन भी आ जाती है.

Advertisement

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की पसंदीदा मिठाई क्रीम रोल को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अक्सर लोग क्रीम रोल का नाम सुनकर बचपन की यादों में खो जाते हैं, लेकिन बचपन की मीठी यादों से समेटा हुआ क्रीम रोल की प्रोसेसिंग आपकी वही यादें बिगाड़ देगी.

वीडियो में दिखा गंदगी का आलम

क्लिप में दिखाई देता है कि क्रीम रोल तैयार करने के दौरान स्वच्छता मानो पूरी तरह गायब है. जिस बाल्टी में क्रीम रखी गई है, वह गंदी नजर आती है. क्रीम बनाते समय कुछ हिस्सा नीचे गिरता है और बिना झिझक वापस उसी में डाल दिया जाता है. हाथ में कोई मास्क नहीं लगा होता है, और नंगे व गंदे हाथों से क्रीम डालते हुए देखा जा सकता है. यह पूरा दृश्य देखकर कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 

सोशल मीडिया पर मिला बड़ा रिएक्शन

यह वीडियो प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट ने शेयर किया है. पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा कि अब उन्हें समझ आया कि क्रीम रोल इतने 'गंदे तरीके' से बनते हैं, इसलिए वह इसे दोबारा नहीं खाएंगे. यह बयान सामने आते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और हजारों लोग अपनी राय देने लगे.

एक यूजर ने टिप्पणी की कि वह वैसे भी पैकेज्ड चीजों से दूरी रखते हैं, क्योंकि देश में मिलावट और साफ-सफाई की कमी आम बात है. उनका कहना था कि जब तक निरीक्षण व्यवस्था कड़ी नहीं होगी, उपभोक्ताओं की सेहत खतरे में ही रहेगी. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने दावा किया कि बाजार में नकली और घटिया क्रीम रोल भी बिक रहे हैं और ग्राहकों को खरीदते समय सावधान रहना चाहिए.

वहीं किसी ने लिखा कि बचपन में मैं भी इसे बहुत खाता था, आज भी कभी-कभी खा लेता हूं, लेकिन यह वीडियो देखने के बाद फिर कभी इसको नहीं खाऊंगा-चाहे कितनी भी भूख क्यों न लगी हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement