बॉस देता था कम सैलरी, यह बताने के लिए ऑफिस में 5 घंटे सो गई महिला

चीन में एक महिला जो अपनी तनख्वाह से नाखुश थी. उसने अपने बॉस को यह दिखाने के लिए कि जितना पैसा दोगे, उतनी काम करूंगी. उस महिला ने काम करने के दौरान ऑफिस में ही 5 घंटे के लिए सो गई.

Advertisement
5 घंटे ऑफिस में सोती दिखी महिला (Photo - Pexels) 5 घंटे ऑफिस में सोती दिखी महिला (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

एक महिला को उस समय अपने बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ा, जब वह लंबे समय तक सोने के बाद बॉस के मेज से एक चॉकलेट चुरा ली. मध्य चीन की एक महिला ने काम के घंटों के दौरान पांच घंटे तक ऑफिस में झपकी ली और रोते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई कि उसके बॉस ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने दोबारा ऐसा किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा. 

Advertisement

हाइचाओ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात महिला ने कहा कि उसके बॉस ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया. महिला ने बताया कि वह अपनी सैलरी से नाखुश थी. इसलिए वह अपने बॉस को यह जताने के लिए कि जितना पैसा मिलता है, उतने में वह कितनी देर काम कर सकती है. वह पांच घंटे के लिए ऑफिस में ही सो गई. वह हेनान प्रांत के शांगकिउ में स्थित एक कंपनी में काम करती है.

इसके बाद जब वह नींद से जगी तो अपने बॉस के डेस्क से चॉकलेट निकालकर खा गई. उसके बॉस को तब पता चला कि महिला ने काफी देर तक झपकी ली थी, जब वह उठी और खाने के लिए उसकी डेस्क से चॉकलेट का एक टुकड़ा उठा लिया.

यह भी पढ़ें: सिक्योरिटी के लिए रखा था, मगर बीमार मालकिन का मुंह ही चबा गया पिटबुल!

Advertisement

उसका बॉस, जो ग्लूकोपेनिया से पीड़ित हैं, समय पर शुगर नहीं मिल पाने के कारण ऑफिस में लगभग बेहोश हो गए थे.वीडियो में महिला ने कहा कि मेरा बॉस गुस्से से भड़क गया. बॉस ने मुझसे कहा कि मैं उसे जान से मारना चाहती थी. उसने मुझे चेतावनी दी और नौकरी से निकालने की धमकी दी. महिला ने कहा कि जो लोग मेरी आलोचना करते हैं, वे मेरे जैसे कम वेतन पाने वाले लोगों को नहीं समझते हैं.

महिला ने अपने बॉस की बर्खास्तगी की धमकी का जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि मैं ऑफिस छोड़कर नहीं जाऊंगी. मैं भी उसे बता दूंगी कि जितनी सैलरी मिलती है, उतना ही काम करूंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement