चीन में 'टोटके' का धंधा... महिला ने सिर्फ मोमबत्ती से कमाए 63 करोड़! ये था बिजनेस मॉडल

चीन में 'टोटके' का धंधा खूब चल रहा है. ऐसा कि एक महिला इन्फ्लुएंसर ने साधारण मोमबत्तियों को डेकोरेट कर उसे 'विश कैंडल' यानी इच्छा पूरी करने वाली मोमबत्तियां बताकर बेचना शुरू किया और 70 लाख डॉलर (लगभग 63 करोड़ रुपये) कमाए.

Advertisement
चीन में खूब बिक रहे 'टोटके' से जुड़े उत्पाद (Photo - Pexels) चीन में खूब बिक रहे 'टोटके' से जुड़े उत्पाद (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:31 PM IST

चीन की एक इन्फ्लुएंसर को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे 10 साल जेल की सजा हो सकती है. क्योंकि, उसने डेकोरेटेड मोमबत्तियों को  'विश कैंडल्स' बताकर बेचा और 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीबन 63 करोड़ रुपये कमाए.  

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के तनावग्रस्त युवा ऑनलाइन अजीबोगरीब उत्पाद खरीदकर 'भावनात्मक और आध्यात्मिक सुकून' तलाश रहे हैं. ऐसे में वहां के युवा ऐसे टोटकों के झांसों में आसानी आ जा रहे हैं, जिनमें उन्हें ऐसे अपनी समस्याओं का समाधान नजर आता है.

Advertisement

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसे सामान जो वास्तविकता को विकृत कर सकते हैं और  टोटकों के तौर पर अंधविश्वास भी फैलाते हैं, इनसे युवाओं को दूर रहने की जरूरत है. चीन में, कुछ युवा अपने प्रेम संबंध को फिर से जगाने की उम्मीद में, इन्फ्लुएंसर्स द्वारा बेची जाने वाली इच्छा पूरी करने वाली मोमबत्तियों के लिए भारी कीमत चुका रहे हैं.

ली झूओफान नाम की एक इंफ्लुएंस ने रूसी रियलिटी शो ' द बैटल ऑफ साइकिक्स' में आने के बाद चीन के सोशल मीडिया पर 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स बना लिए , जहां उन्होंने एक मोमबत्ती का इस्तेमाल करके कार के बूट में छिपे एक व्यक्ति का पता लगाया और दावा किया कि वह महसूस कर सकती हैं कि किसी और के साथ आने वाले समय में क्या हो सकता है. 

Advertisement

चीन लौटने के बाद, ली ने ऑनलाइन हस्तनिर्मित मनोकामना मोमबत्तियां (विश कैंडल्स) बेचना शुरू किया. इन मोमबत्तियों को क्रिस्टल और सूखे फूलों से सजाया जाता था और इनमें आवश्यक तेलों का मिश्रण होता था. उसने अलग-अलग मिश्रणों को अलग-अलग शक्तियों वाला बताकर उनकी मार्केटिंग शुरू कर दी. इनमें करियर और धन बढ़ाने  से लेकर पूर्व प्रेमी को वापस लाने में मदद करने वाले कैंडल टोटके के रूप में बेचे जाने लगे.

एक लाख रुपये में बिकती थी एक मोमबत्ती
ऐसे एक मोमबत्ती की कीमतें 2,888 युआन यानी 420 अमेरिकी डॉलर (38  हजार रुपये) से शुरू होकर एक लाख रुपये कीमत तक में उपलब्ध थी. इन मोमबत्तियों में "ट्रिपल लक" संस्करण जैसे विश कैंडल भी थे.  ली ने अपनी मानसिक क्षमता को मजबूत करने वाले वीडियो बनाने और पोस्ट करने के लिए एक टीम को भी काम पर रखा और मोमबत्तियों के साथ-साथ ऑनलाइन भविष्यवाणियां भी बेची. 

एक ग्राहक ने 5,888 युआन का भुगतान इस उम्मीद में किया कि मोमबत्ती से उनकी दुकान पर अधिक ग्राहक आएंगे. जब कोई बदलाव नहीं हुआ, तो उस व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया. होंगक्सिंग न्यूज ने बताया कि ली को बाद में धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.

अभियोजकों का आरोप है कि उसने इच्छा पूरी करने वाली मोमबत्तियों और संबंधित मानसिक पाठ्यक्रमों की बिक्री के माध्यम से 50 मिलियन युआन (7 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक की रकम कमाई थी. चीनी कानून के तहत, विशेष रूप से बड़ी रकम से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में जुर्माने और संपत्ति की ज़ब्ती के साथ-साथ 10 साल से अधिक की जेल हो सकती है.

Advertisement

अब भी युवाओं में है इन कैंडल्स की डिमांड
हालांकि, मामला सामने आने के बाद भी, मनोकामना पूरी करने वाली मोमबत्तियों से संबंधित पोस्ट और शॉपिंग लिंक सोशल मीडिया पर प्रसारित होते रहे. इस पर इंटरनेट पर वहां बहस भी छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने ऐसी बातें कहना शुरू कर दिया कि प्यार की मोमबत्ती जलाने के बाद, मेरा पूर्व प्रेमी मुझसे सचमुच चिपकने लगा. मैं उसे खुद से दूर नहीं कर पा रही थी.

कुछ अन्य लोगों ने खरीदारों से मोमबत्ती के जलने की अवधि और लौ के व्यवहार को देखने का आग्रह किया, यह दावा करते हुए कि इससे उन्हें यह अंदाजा लगाने में मदद मिल सकती है कि क्या उनका साथी धोखा दे रहा है.

चीन के युवाओं में ऐसे टोटकों का है गजब का क्रेज
इच्छा पूरी करने वाली मोमबत्तियों का क्रेज चीन की आध्यात्मिक अर्थव्यवस्था में गहराई तक जड़ जमा चुका है. मोमबत्तियों के साथ क्रिस्टल, टैरो रीडिंग और स्प्रिचुअल रेस्ट के रूप में प्रसारित हो रहे कई उत्पाद शामिल है.  इसकी चपेट में अधिकांश युवा पीढ़ी आ चुकी है,  जो भारी दबाव में है और विक्रेता लाइव-स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक से इन्हें झांसे में ले रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement