ब्राइडल एंट्री में आतिशबाजी की बेवकूफी! जलते- जलते बचा दुल्हन का भाई

शादी को यादगार बनाने की होड़ अब अजीब मोड़ ले चुकी है. पहले जहां शादियां सादगी से होती थीं, वहीं अब दुल्हन की एंट्री से लेकर जयमाला और कपल डांस तक सबकुछ 'ग्रैंड' और 'यूनिक' करने का ट्रेंड चल पड़ा है.

Advertisement
दुल्हन हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए मंडप की ओर बढ़ रही है (Photo:X/@gharkaklesh) दुल्हन हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए मंडप की ओर बढ़ रही है (Photo:X/@gharkaklesh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

भारतीय शादियों में ग्रैंड एंट्री, भव्य सजावट और धमाकेदार सेलिब्रेशन आम बात हो गई है, लेकिन कभी-कभी यही दिखावा जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक दुल्हन बेहद खतरनाक हादसे से बाल-बाल बचती नजर आती है. यह दृश्य शादी के दौरान कैद हुआ और अब इंटरनेट पर हर कोई इसी वीडियो की चर्चा कर रहा है.

Advertisement

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि दुल्हन हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए मंडप की ओर बढ़ रही है. चारों ओर डांस, म्यूजिक और खुशियों का माहौल है. दुल्हन के ऊपर एक खूबसूरत फूलों की छतरी सजी है, जिसमें रंग-बिरंगे फूलों के साथ लाइट्स भी लगी हुई हैं. पूरा सेटअप किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है.

इसी दौरान वीडियो में एक शख्स नजर आता है, जिसके हाथ में जलती हुई मशाल या आतिशबाजी की पटाखी है. जैसे ही वह इसे ऊपर उठाता है, अचानक उसमें से चिंगारियां और आग की तेज लपटें निकलती हैं. लपटें बिल्कुल दुल्हन के सिर के पास से गुजरती हैं.सिर्फ कुछ इंच का फासला बचा. कुछ पल को लगता है कि दुल्हन का घूंघट, बाल या लहंगा आग की चपेट में आ सकता था.

देखें वायरल वीडियो

Advertisement

चौंकाने वाली बात यह है कि दुल्हन को इस खतरे का अंदाजा तक नहीं होता. वह मुस्कान के साथ अपनी चाल में आगे बढ़ती रहती है, जबकि पीछे खड़े लोग पलभर के लिए सहम जाते हैं. मशाल पकड़े शख्स का रिएक्शन भी हैरान करता है.वह बिना रुके वही करतब करता रहता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो.इस वीडियो को शेयर करते हुए @gharkekalesh ने कैप्शन लिखा-कमाल है! दुल्हन बस इंच भर से बच गई.इसके बाद तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई.


किसी ने लिखा-बेहतरीन टाइमिंग, दुल्हन को कुछ पता ही नहीं चला.एक यूजर ने मजाक में कहा-अगर मेकअप खराब हो जाता तो शादी शुरू होने से पहले ही ड्रामा शुरू.कई लोगों ने नाराजगी जताई-शादियों में इतना शोऑफ क्यों? खतरा ही खतरा है. एक ने पुरुष की हरकत पर तंज किया-वो आदमी बिना रुके अपनी हरकत में लगा रहा, मर्द ऐसे ही होते हैं..

यह घटना भारतीय शादियों में दिखने वाले ग्रैंड सेलिब्रेशन की एक झलक है, जहां आतिशबाजी और भारी सजावट के बीच सुरक्षा अक्सर पीछे छूट जाती है. यही वजह है कि वीडियो लोगों को फिर से सोचने पर मजबूर कर रहा है.खुशियों के इस माहौल में क्या थोड़ी सावधानी नहीं बरतनी चाहिए?
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement