ड्रेस के नाम पर डब्बा पहनाकर उतार दिया रैंप पर, 8 लाख में कैसा आउटफिट बेच रहा ये ब्रांड!

सोशल मीडिया पर Balenciaga की एक कार्डबोर्ड ड्रेस वायरल हो रही है, जिसे लोग असली डिजाइन समझ बैठे. बाद में पता चला कि यह AI से बनाई गई नकली फोटो थी.

Advertisement
आज के समय में फैशन बार-बार खुद को बदल रहा है और नई-नई चीजों को अपनाने की कोशिश कर रहा है.( Photo: Instagram/@celebsimulation) आज के समय में फैशन बार-बार खुद को बदल रहा है और नई-नई चीजों को अपनाने की कोशिश कर रहा है.( Photo: Instagram/@celebsimulation)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा फैशन ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को पूरी तरह कन्फ्यूज कर दिया. कई लोगों को लगा कि मशहूर फैशन ब्रांड Balenciaga ने एक नई 'कार्डबोर्ड ड्रेस' लॉन्च की है, लेकिन असलियत कुछ और ही निकली. दरअसल, इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिनमें ऐसा दिखाया गया था कि एक साधारण शिपिंग बॉक्स को ही ड्रेस बनाकर हाई-फैशन के तौर पर पेश किया गया है. यह ड्रेस इतनी असली लग रही थी कि लोगों को लगा कि यह सच में Balenciaga का नया डिजाइन है. कुछ पोस्ट्स में तो इसकी कीमत करीब 8,900 डॉलर भी बताई गई थी.

Advertisement

वायरल होने के लिए बनाया गया कंटेट
ये फोटो एक इंस्टाग्राम पेज से आई थीं, जो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से ऐसे अजीब लेकिन असली दिखने वाले फैशन डिजाइन बनाता है. इस पेज का मकसद ही है लोगों को चौंकाना और उन्हें यह सोचने पर मजबूर करना कि क्या सच है और क्या नकली. सबसे दिलचस्प बात यह थी कि इन तस्वीरों में मशहूर हस्तियां जैसे Megan Fox और Robert Pattinson भी इन कपड़ों को पहने हुए दिखाई दे रहे थे. इससे लोगों को और ज्यादा भरोसा हो गया कि यह असली डिजाइन है. सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर हैरान भी हुए.

लेकिन सच्चाई यह है कि यह सब AI से बनाया गया कंटेंट था. यानी न तो ये कपड़े असली थे और न ही इन कोई फेमस लोगों ने इन्हें पहना था. यह पूरा मामला एक तरह का डिजिटल भ्रम (illusion) था, जिसे जानबूझकर वायरल करने के लिए बनाया गया था.

Advertisement

Celebsimulation नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया. इसके साथ ही पोस्ट में लिखा- फैशन की दुनिया में इन दिनों एक बहुत अजीब लेकिन दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है. एक साधारण सा दिखने वाला कार्डबोर्ड का डिब्बा अब हाई-फैशन ड्रेस में बदल दिया गया है, जिसकी कीमत करीब 8,900 डॉलर बताई जा रही है. यह सुनकर किसी को भी हैरानी हो सकती है कि आखिर एक साधारण चीज इतनी महंगी कैसे हो सकती है. असल में, यह सिर्फ कपड़े की बात नहीं है, बल्कि आइडिया की बात है. पहली नजर में यह ड्रेस थोड़ी अजीब और बेकार लग सकती है. लेकिन जब आप इसे ध्यान से देखते हैं, तो इसमें डिजाइन, स्टाइल और अलग सोच नजर आने लगती है. यही चीज इसे खास बनाती है.

इस तरह के डिजाइन यह दिखाते हैं कि फैशन सिर्फ पहनने की चीज नहीं है, बल्कि एक सोच और एक्सप्रेशन भी है. आज के समय में फैशन बार-बार खुद को बदल रहा है और नई-नई चीजों को अपनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में एक कार्डबोर्ड जैसी आम चीज भी स्टाइल का हिस्सा बन सकती है. यही वजह है कि यह ड्रेस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग सिर्फ इसे देखकर हैरान नहीं हो रहे, बल्कि इस पर चर्चा भी कर रहे हैं कि क्या यह वाकई क्रिएटिव है या सिर्फ दिखावा है. अब सवाल यह है कि क्या आप ऐसी ड्रेस पहनना चाहेंगे, या आपको लगता है कि यह फैशन थोड़ा ज्यादा ही आगे निकल गया है?

Advertisement

अब सवाल यह उठता है कि लोग इतनी आसानी से इस पर भरोसा कैसे कर बैठे? इसका जवाब खुद Balenciaga के इतिहास में छिपा है. यह ब्रांड पहले भी कई अजीब और हटकर फैशन डिजाइन के लिए जाना जाता रहा है. उदाहरण के लिए, इस ब्रांड ने एक बार 'ट्रैश पाउच' नाम का बैग लॉन्च किया था, जो देखने में बिल्कुल कूड़े के बैग जैसा लगता था, लेकिन उसकी कीमत करीब 1,790 डॉलर थी. इसके अलावा, चिप्स के पैकेट जैसा दिखने वाला एक बैग भी आया था, जिसकी कीमत 1,850 डॉलर थी. इतना ही नहीं, ब्रांड ने 'The Zero' नाम का ऐसा जूता भी बनाया था, जो लगभग दिखाई ही नहीं देता था.

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
ऐसे अजीबोगरीब डिजाइनों की वजह से लोगों को लगने लगा है कि Balenciaga कुछ भी कर सकता है. इसलिए जब कार्डबोर्ड ड्रेस सामने आई, तो किसी ने ज्यादा सवाल नहीं किए और उसे असली मान लिया. इस घटना से एक और बड़ी बात सामने आती है- आज के समय में AI इतनी ताकतवर हो गई है कि वह नकली चीजों को भी बिल्कुल असली जैसा बना सकती है. सोशल मीडिया पर जो हम देखते हैं, वह हमेशा सच हो, यह जरूरी नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement