कुत्ते का मास्क लगाकर भौं-भौं कर रहे यहां के Gen-Z, वजह जानकर चौक जाएंगे

अर्जेंटीना में 'थेरियन' नाम का एक नया सोशल मीडिया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा खुद को मानसिक या आध्यात्मिक रूप से जानवरों से जुड़ा मानते हैं. ब्यूनस आयर्स में ऐसे किशोरों के मीटअप हो रहे हैं, जहां वे जानवरों के मास्क पहनकर उनकी तरह व्यवहार करते हैं.

Advertisement
 लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.Photo: Instagram/5tinky.cat/50datab/elmisilpy  लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.Photo: Instagram/5tinky.cat/50datab/elmisilpy

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

अर्जेंटीना में इन दिनों एक अजीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. यहां कुछ युवा खुद को मानसिक या आध्यात्मिक रूप से किसी जानवर से जुड़ा हुआ मानते हैं. ऐसे लोगों को “थेरियन” कहा जाता है. हाल ही में ब्यूनस आयर्स के एक पार्क में ऐसे यंगस्टर का जमावड़ा हुआ. कुछ ने कुत्ते, बिल्ली या लोमड़ी के मास्क पहने थे. एक लड़की कुत्ते का मुखौटा लगाकर चारों पैरों पर दौड़ रही थी, तो दूसरी ने बेल्जियन नस्ल के कुत्ते की तरह उछल-कूद की.

Advertisement

वायरल ट्रेंड पर लोगों की प्रतिक्रिया 
ब्यूनस आयर्स का एक चौक उस समय जंगल जैसा नजर आया, जब कई किशोर कुत्ते, बिल्ली और लोमड़ी के रूप में तैयार होकर वहां इकट्ठा हुए. ये खुद को “थेरियन” कहते हैं. कुछ बच्चे दौड़ते दिखे, तो कुछ पेड़ों पर बैठकर जानवरों जैसी हरकतें कर रहे थे. यह ट्रेंड अर्जेंटीना के टिक टॉक पर तेजी से वायरल हो गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. देशभर में इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. किसी को यह मजेदार लग रहा है तो कोई हैरान है.

टिक टॉक पर तेजी से वायरल हो रहा ट्रेंड
यह ट्रेंड सोशल मीडिया, खासकर टिक टॉक पर तेजी से वायरल हो रहा है. #therian हैशटैग के साथ लाखों पोस्ट शेयर किए जा चुके हैं. अर्जेंटीना इस ट्रेंड में लैटिन अमेरिका के दूसरे देशों से आगे बताया जा रहा है. कुछ लोग इसे मजेदार और अलग तरह की पहचान मानते हैं, तो कुछ हैरानी या गुस्से से भी देख रहे हैं. कई मनोवैज्ञानिक भी इस पर अपनी राय दे रहे हैं.

Advertisement

एक लड़की, जो खुद को बेल्जियन मेलिनोइस कुत्ता मानती है, कहती है कि वह सामान्य जिंदगी जीती है, बस कभी-कभी उसे 'कुत्ते जैसा व्यवहार' करना अच्छा लगता है. वह टिक टॉक पर काफी फॉलोअर्स रखती है और ऐसे युवाओं के मीटअप भी करवाती है.  एक दूसरी लड़की ने बताया कि हर कोई खुद को सच में जानवर नहीं मानता. कुछ लोग सिर्फ मजे और अलग पहचान के लिए मास्क पहनते हैं या चारों पैरों पर चलते हैं.

क्या माता-पिता को चिंता करनी चाहिए?
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह सिर्फ प्रतीकात्मक पहचान या मजे के लिए है, तो यह चिंता की बात नहीं है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति खुद को पूरी तरह जानवर मानने लगे और इससे उसे या दूसरों को नुकसान पहुंचने का खतरा हो, तो यह चिंता का विषय बन सकता है. कुल मिलाकर, अर्जेंटीना में यह ट्रेंड युवाओं के लिए एक नया समुदाय और खुद को अलग तरीके से व्यक्त करने का जरिया बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement