बोलती बंद! T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा का कमबैक, सोशल मीडिया पर ये हो रही है चर्चा

अभिषेक शर्मा ने आखिरकार वो कर दिखाया, जिसका सभी को इंतजार था. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने इतिहास रचते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया.

Advertisement
 अभिषेक शर्मा ने आखिरकार वो कर दिखाया, जिसका सभी को इंतजार था (Photo:PTI) अभिषेक शर्मा ने आखिरकार वो कर दिखाया, जिसका सभी को इंतजार था (Photo:PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

क्रिकेट की एक मशहूर थ्योरी है-टाइमिंग. यानी सही वक्त पर सही एंगल से गेंद बल्ले पर लगी तो शॉट सिक्स में बदल जाता है, और अगर ऐसा नहीं हुआ तो बल्लेबाज आउट भी हो सकता है. इसे ही खिलाड़ी की फॉर्म भी कहा जाता है. हाल के दिनों में खराब फॉर्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही थी, वह थे अभिषेक शर्मा. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उनका बल्ला ऐसा चला कि लोगों ने उनकी सारी पुरानी पारियां और खराब प्रदर्शन भूल गए.

Advertisement

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने दिखा दिया कि उन्हें दुनिया का नंबर-1 टी20 बल्लेबाज क्यों कहा जाता है. 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन हासिल की थी. इस दौरान उन्होंने ट्रेविस हेड को पीछे छोड़कर टॉप पर जगह बनाई और वह भारत के चौथे खिलाड़ी बने, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल किया.

अभिषेक शर्मा ने बता दिया 'क्लास' क्या होता है

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक पारी खेली. वह 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. यह इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक तो था ही, साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के किसी भी नॉकआउट मैच में सबसे तेज फिफ्टी का नया रिकॉर्ड भी बन गया.

Advertisement

अभिषेक ने जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी के खिलाफ चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. कभी मिड-ऑफ के ऊपर से शानदार ड्राइव तो कभी इनफील्ड के ऊपर से पुल शॉट लगाकर उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. आखिरकार वह रचिन रवींद्र की गेंद पर टिम सीफर्ट के हाथों कैच आउट हुए, लेकिन तब तक वह संजू सैमसन के साथ सिर्फ 43 गेंदों में 98 रन की ओपनिंग साझेदारी कर भारत को धमाकेदार शुरुआत दिला चुके थे.

 अभिषेक शर्मा के कमबैक की चर्चा

फाइनल में इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा के कमबैक की जमकर तारीफ हो रही है. कई यूजर्स का कहना है कि बड़े खिलाड़ी वही होते हैं जो बड़े मंच और सही मौके पर प्रदर्शन करते हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर उन आलोचकों को भी जवाब दिया जा रहा है, जो पिछले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ बता रहे थे और उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठा रहे थे. अब फाइनल में उनकी तूफानी पारी के बाद इंटरनेट पर उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई है और लोग उनके समर्थन में पोस्ट और मीम्स शेयर कर रहे हैं.

भाई ने अपनी बेस्ट पारी सबसे बड़े मौके के लिए संभालकर रखी थी

Advertisement

 

अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हो गए थे. इसके बाद मोहम्मद आमिर ने उन्हें लप्पेबाज यानी सिर्फ स्लॉगर बल्लेबाज करार दिया था. अब उनकी पारी ने ऐसे अपने आलोचकों की बोलती बंद की.

कुछ ने ऐसे भी लिए मजे 

 अभिषेक शर्मा की नजर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज कुछ ऐसे

 

सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा की इस पारी को देखकर लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. कई यूजर्स कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया और उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement