60 पार भारतीय महिला ने सीखी ड्राइविंग, इंटरनेट पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स में रहने वाली 60+ उम्र की भारतीय महिला पहली बार कार चलाना सीखती नजर आ रही हैं.  यह वीडियो लोगों को प्रेरित कर रहा है कि सीखने और नई शुरुआत करने की कोई उम्र नहीं होती.

Advertisement
अगर सीखने की इच्छा हो, तो किसी भी उम्र में नई शुरुआत की जा सकती है. ( Photo: Insta/ jdbhatia13) अगर सीखने की इच्छा हो, तो किसी भी उम्र में नई शुरुआत की जा सकती है. ( Photo: Insta/ jdbhatia13)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

अक्सर लोग मानते हैं कि एक उम्र के बाद नई चीजें सीखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस महिला ने इस सोच को गलत साबित कर दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक बूढ़ी महिला कार चलाना सीख रही है. वीडियो में डे-1 लिखा हुआ है. इस वीडियो से साफ दिख रहै है कि यह उनका ड्राइविंग सीखने का पहला दिन है.  एक भारतीय बुजुर्ग महिला, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा लग रही है, पहली बार कार चलाना सीख रही हैं. यह घटना अमेरिका की है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहती हैं.

Advertisement

कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी महिला थोड़ी नर्वस जरूर दिखती हैं, लेकिन उनके चेहरे पर सीखने का उत्साह भी साफ नजर आता है. उनके पास बैठी एक छोटी बच्ची शायद उनकी पोती उन्हें ध्यान से देख रही है, जो इस पल को और भी खास बना देता है. इस तरह के सफर में परिवार का साथ बहुत मायने रखता है. ऐसा लगता है कि महिला को उनके परिवार ने प्रोत्साहित किया है, जिससे उन्हें इस उम्र में भी कुछ नया सीखने की हिम्मत मिली.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 
ऐसे वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं.  लोग इसे देखकर प्रेरित होते हैं और कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती. कई यूजर्स ऐसे प्रयासों की तारीफ करते हैं, तो कुछ लोग इसे अपनी मां या दादी से जोड़कर भावुक भी हो जाते हैं. इस कहानी से एक बहुत बड़ा संदेश है कि उम्र कभी भी आपके सपनों के बीच रुकावट नहीं बननी चाहिए. अगर सीखने की इच्छा हो, तो किसी भी उम्र में नई शुरुआत की जा सकती है. यह तस्वीर सिर्फ ड्राइविंग सीखने की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, हिम्मत और नए सफर की शुरुआत की कहानी है.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा-ओह!! कितना प्यारा! नई-नई चीजें सीखते रहो और सबको दिखाते रहो!! तुम इसके लायक हो. रानी कुमारी नाम के यूजर ने लिखा-मुझे आपकी ड्राइविंग में आत्मविश्वास देखकर बहुत खुशी हुई. बस उड़ते रहो. एक यूजर ने लिखा-दरअसल मुझे आश्चर्य हुआ कि उसने पहली बार गाड़ी चलाई. मैं बता सकता हूं कि पहली बार हिसाब से बहुत अच्छी ड्राइव की है मेरी मां.  एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया काम किया आंटी जी, ऐसे ही करते रहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement