भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी गति से कोहराम मचा दिया। प्रोटियाज बल्लेबाजों ने बुमराह-शमी के सामने सरेंडर किया, जिसकी मदद से भारत ने पहला टेस्ट 113 रन के विशाल अंतर से जीता। मोहम्मद शमी ने मैच में कुल 8 विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में 3 विकेट शामिल हैं। वहीं बुमराह ने कुल 5 विकेट झटके।