'सावधान! भारत बहुत खतरनाक है!', ऑस्ट्रेलियाई युवक के दावे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें क्या है पूरा सच

ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट डंकन मैकनॉट की भारत यात्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उन्होंने अपनी वीडियो शेयर करते हुए भारत को खतरनाक बताया. लेकिन उनके इस दावे में ट्विस्ट है.

Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर ने इंडिया की एक खूबसूरत तस्वीर दुनिया के सामने पेश की, लेकिन उनका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है. (Photo: ITG) ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर ने इंडिया की एक खूबसूरत तस्वीर दुनिया के सामने पेश की, लेकिन उनका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

'रुको.....भारत मत जाओ वो बहुत खतरनाक है' ये पढ़कर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है और सोचने पर भी मजबूर कर सकता है कि आखिर दशकों से 'अतिथि देवो भव' कि संस्कृति अपनाने वाले हमारे देश के बारे ये बात कैसे कोई बोल सकता है. लेकिन अपनी सोच से बाहर निकलिए और सच को अपनाएं कि जब भी कोई विदेशी भारत आने की योजना बनाता है, तो उसे इसी तरह की चेतावनियां मिलती हैं.

Advertisement

लोग उनसे कहते हैं, 'सावधान रहना', 'वहां बहुत भीड़ है','वहां सब कुछ बहुत बिखरा हुआ है.' लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट डंकन मैकनॉट ने अपनी भारत यात्रा की एक ऐसी तस्वीर दुनिया के सामने पेश की है, जो दुनिया भर के लोगों का नजरिया बदलने का काम करेगी. डंकन ने दुनिया द्वारा बनाई गई पुरानी सोच को एक-एक करके तोड़ा और बताया कि भारत वाकई खतरनाक है, लेकिन उस तरह नहीं जैसे सब सोचते हैं.

डंकन ने बजाया भारत की अनोखी खूबसूरती का डंका
डंकन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी भारत यात्रा से एक रील शेयर की और देश के बारे में एक बहुत ही जबरदस्त लाइन लिखी, जिसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया. उन्होंने कहा, 'सावधान... भारत खतरनाक है. खतरनाक रूप से दयालु, खतरनाक रूप से मजेदार, संस्कृति के मामले में खतरनाक रूप से अमीर, और खूबसूरती के मामले में खतरनाक रूप से समृद्ध!'

Advertisement

उन्होंने अपनी पोस्ट कैप्शन में 'खतरनाक' शब्द का इस्तेमाल एक चेतावनी के रूप में नहीं, बल्कि भारत की खासियत, खूबसूरती और अच्छाइयों का जश्न मनाने और दुनिया के सामने भारत की असली तस्वीर पेश करने के लिए किया. उनकी ये रील किसी टूरिस्ट की दूर की सोच नहीं, बल्कि भारत की गलियों में घुल-मिल जाने वाले एक दोस्त की कहानी लगती है.

आम लोगों के साथ हंसी-मजाक और दोस्ती
डंकन अपनी भारत यात्रा में केवल बड़े-बड़े टूरिस्ट मॉन्यूमेंट्स ही घूमने नहीं गए. उन्होंने भारत की उन भीड़भाड़ वाली गलियों में भी सफर किया, जिनमें अक्सर न जाने की चेतावनी दी जाती हैं. उनके वीडियो में दिखता है कि वो भारत की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर स्थानीय लोगों के साथ मस्ती-मजाक कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने गलियों में मौजूद बच्चों के साथ खूब डांस भी किया. इन पलों को देखकर समझ आता है कि भारत की असली ताकत यहां के लोग हैं, जो पल भर में किसी अजनबी को अपना दोस्त बना लेते हैं. उनके लिए भाषा कोई बाधा नहीं थी.

अमृतसर की शांति और विविधता का नजारा
शोर-शराबे और भीड़भाड़ वाली गलियों से निकलकर जब डंकन अमृतसर पहुंचे तो उन्हें वहां की हवाओं वो सुकून और शांति मिली जिसके लिए लोग तरसते हैं. डंकन को ये शांति स्वर्ण मंदिर में मिली, जहां उनकी यात्रा में एक ठहराव आया. यहां बाहर की दुनिया तेज रफ्तार में थी, वहीं मंदिर के भीतर उन्हें रूहानी सुकून और शांति मिली. इसके अलावा, उनकी यात्रा भारत की भौगोलिक विविधता को भी बखूबी दिखाती है. कभी वो बर्फ के बीच जिपलाइनिंग करते दिखे, तो कभी पहाड़ों पर 'रोड ट्रिप' का मजा ले रहे थे. बिना किसी हिचकिचाहट के किसी भी पार्टी या महफिल में शामिल हो जाना उनकी इस यात्रा को और भी खास बनाता है.

Advertisement



सोशल मीडिया पर मिला भरपूर प्यार
डंकन के इस अंदाज को भारतीयों और दुनिया भर के लोगों ने भरपूर प्यार दिया. एक यूजर ने कमेंट किया, 'दुनिया के दूसरे हिस्से से आया हमारा भाई.' तो किसी ने लिखा कि 'फाइनली कोई तो ऐसा है जो सिर्फ व्यूज के लिए नहीं बल्कि सच में भारत की संस्कृति का अनुभव करने आया है.' सबसे खास कमेंट वो था जिसमें कहा गया कि 'शुक्र है कोई तो बिना किसी स्टीरियोटाइप के भारत आया.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement