How to keep snakes away: अब रेंगने वाले खूंखार सांप भी टेकेंगे इस डिवाइस के आगे घुटने!

सांपों को घर से भगाने और हर तरह के रेंगने वाले जीवों को दूर रखने वाली इस अल्ट्रासोनिक डिवाइस के बारे में जानकर सच में उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए कैसे करती है काम!

Advertisement

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

गर्मियों के मौसम में सांप ठंडी जगह ढूंढने के लिए बाहर निकलते हैं और कई बार इंसानों के घरों में भी अपनी जगह बना लेते हैं. इससे काफी खतरा पैदा हो जाता है. ऐसे समय में इस खास डिवाइस की मदद से आप सांपों को अपने घर से दूर रख सकते हैं. इतना ही नहीं, बल्कि दूसरे रेंगने वाले जीव भी इस डिवाइस से आपके घर के आसपास नहीं आएंगे.

Advertisement

कैसे होंगे सांप दूर?

सांप या दूसरे रेंगने वाले जानवरों को अल्ट्रासोनिक वेव्स की मदद से आसानी से भगाया जा सकता है. ये हाई-फ्रीक्वेंसी वेव्स सांपों को खतरा महसूस कराती हैं, जिसकी वजह से वे उस जगह से दूर रहते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूज करने के लिए देने होंगे पैसे? जानें सच

कौन सा डिवाइस है?

ऑनलाइन आपको कई तरह की अल्ट्रासोनिक स्नेक रिपेलेंट डिवाइस मिल जाएंगी. इनमें से एक है ANIGO Ultrasonic Snake Repellent System. इस गैजेट की मदद से आप अपने घर और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

जानिए इस डिवाइस के फीचर्स

डुअल एक्शन

इस डिवाइस में सिर्फ अल्ट्रासोनिक वेव्स ही नहीं, बल्कि LED स्ट्रोब लाइट भी मिलती है. इसकी तेज रोशनी से रेंगने वाले जीव खतरा महसूस करते हैं और उस जगह से दूर चले जाते हैं.

Advertisement

ट्रिपल पावर सप्लाई ऑप्शंस

इस डिवाइस को आप तीन तरीकों से पावर दे सकते हैं. अगर आप कैंपिंग पर हैं या बाहर घूमने जा रहे हैं, तो इसे कार से पावर दे सकते हैं. इसके अलावा यह AA बैटरियों और Type-C चार्जिंग से भी आसानी से चलती है.

यह भी पढ़ें: सांप को घर से कोसों दूर रखेगा ये डिवाइस, बस इतनी है कीमत

क्या यह प्रोडक्ट सुरक्षित है?

इस प्रोडक्ट में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता और इसकी अल्ट्रासोनिक वेव्स इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं होतीं. इसे खास डिजाइन के साथ बनाया गया है ताकि इसे आसानी से घर के बाहर लगाया जा सके और यह बिना किसी नुकसान के सांपों को दूर रखे.
इस आसान गैजेट की मदद से आप अपने घर को सांपों और दूसरे रेंगने वाले जानवरों से सुरक्षित रख सकते हैं. अब गर्मियों के मौसम में सांपों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement