WhatsApp, ऐप और कॉल से घर बैठे ऐसे बुक करें LPG सिलेंडर, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए कंपनियों ने WhatsApp और ऐप की सर्विसेज रखी हैं. कॉल के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है. चूंकि WhatsApp भारत में ज्याा पॉपुलर है, इसलिए इस ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है.

Advertisement
LPG के लिए लाइन में लगे लोग (Image: PTI) LPG के लिए लाइन में लगे लोग (Image: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

अगर आपके घर में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है तो उसे बुक करने के लिए अब सिर्फ गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. आजकल Indane, HP Gas और Bharat Gas तीनों कंपनियां कॉल, SMS, WhatsApp और मोबाइल ऐप जैसे कई तरीकों से सिलेंडर बुक करने की सुविधा देती हैं. 

हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में LPG बुकिंग सिस्टम पर लोड बढ़ने की खबरें भी आई हैं, जिसकी वजह से ऐप और कॉल सर्विस में दिक्कतें भी देखी गईं.  ऐसे में अगर कॉल से बुकिंग नहीं हो पा रही है तो आप दूसरे तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

कॉल करके ऐसे करें LPG सिलेंडर बुक

अगर आपके पास HP Gas कनेक्शन है तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से IVRS नंबर 88888 23456 पर कॉल करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके अलावा 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर भी बुकिंग की जा सकती है. 

Bharat Gas के कस्टमर्स 77150 12345 या 77180 12345 नंबर पर कॉल करके LPG रिफिल बुक कर सकते हैं. वहीं Indane Gas यूजर्स 7718955555 नंबर पर कॉल या SMS के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं. 

WhatsApp से भी हो जाती है LPG बुकिंग

अब गैस सिलेंडर WhatsApp से भी आसानी से बुक किया जा सकता है. इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी का नंबर फोन में सेव करना होगा.

लीडिंग कंपनियों के बुकिंग नंबर्स ये हैं: 

  • Indane Gas WhatsApp: 75888 88824
  • HP Gas WhatsApp: 92222 01122
  • Bharat Gas WhatsApp: 1800 22 4344

WhatsApp पर इन नंबरों पर Hi या REFILL लिखकर मैसेज भेजना होता है. इसके बाद स्क्रीन पर आने वाले स्टेप्स को फॉलो करके सिलेंडर बुक किया जा सकता है. 

Advertisement

मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं बुकिंग

तीनों गैस कंपनियों की अपनी मोबाइल ऐप भी हैं.

  • Indane: IndianOil ONE ऐप
  • HP Gas: HP Gas ऐप
  • Bharat Gas: Hello BPCL ऐप

इन ऐप्स में लॉगिन करने के बाद आप सिलेंडर बुकिंग, पेमेंट और डिलीवरी स्टेटस भी देख सकते हैं. ये ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड करने के बाद लॉग

LPG बुकिंग के नियम में भी हुआ बदलाव

हाल ही में सरकार ने LPG सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा एक नियम भी बदला है. अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा, पहले यह समय 21 दिन था. सरकार का कहना है कि यह फैसला सिलेंडर की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई बराबर पहुंचाने के लिए लिया गया है. ग्रामीण इलाकों में यह गैप और ज्यादा हो सकता है, जहां कुछ जगहों पर इसे 45 दिन तक बढ़ाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement