इंटरनेट यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, तुरंत करें ये काम वर्ना हो सकती है हैकिंग

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने वॉर्निंग जारी की है. आम तौर पर लोग अपडेट करने से बचते हैं, लेकिन अपडेट ना करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं क्या है अलर्ट.

Advertisement
गूगल क्रोम यूजर्स के लिए वॉर्निंग (Photo: ITG) गूगल क्रोम यूजर्स के लिए वॉर्निंग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

भारत में करोड़ों इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा साइबर अलर्ट जारी हुआ है. भारत की सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team) ने Google Chrome ब्राउज़र में खतरनाक सिक्योरिटी खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है.

एजेंसी ने कहा है कि अगर आपने तुरंत ब्राउज़र अपडेट नहीं किया तो हैकर्स आपके सिस्टम को निशाना बना सकते हैं.

Chrome में मिली खतरनाक खामियां

Advertisement

CERT-In के मुताबिक Google Chrome के डेस्कटॉप वर्ज़न में कई सिक्योरिटी खामियां पाई गई हैं. ये खामियां Windows, macOS और Linux पर चलने वाले Chrome ब्राउज़र को प्रभावित कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp और Signal पर हैकिंग का खतरा, डच इंटेलिजेंस एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

अगर इनका फायदा उठाया गया तो हैकर्स यूजर के सिस्टम में रिमोट कोड एग्जिक्यूशन कर सकते हैं यानी दूर बैठकर डिवाइस पर नियंत्रण हासिल कर सकते हैं.

एजेंसी के अनुसार ये खामियां Chrome के कुछ कंपोनेंट्स जैसे मीडिया प्रोसेसिंग और डेवलपर टूल्स में पाई गई हैं. इनकी वजह से डेटा चोरी, सिस्टम क्रैश या अनधिकृत एक्सेस का खतरा बढ़ सकता है.

कैसे हो सकता है हमला

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस हमले के लिए हैकर को आपके कंप्यूटर तक पहुंचने की जरूरत भी नहीं होती. अगर कोई यूजर किसी मलेशियस वेबसाइट या लिंक पर क्लिक कर देता है तो हैकर इस कमजोरी का फायदा उठाकर सिस्टम में घुस सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: WhatsApp चलाने के लिए लगेंगे रुपये, फ्री नहीं मिलेंगे ये 3 बड़े फीचर्स

एक बार सिस्टम में एक्सेस मिल जाने पर हैकर आपके डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल कर सकता है, संवेदनशील डेटा चुरा सकता है या सिस्टम को पूरी तरह कंट्रोल कर सकता है.

किन यूजर्स पर ज्यादा खतरा

CERT-In के मुताबिक अगर आपके Chrome का वर्ज़न पुराना है तो खतरा ज्यादा है. इन यूजर्स पर ज्यादा खतरा. 

  • Windows, macOS या Linux पर Chrome चला रहे हैं.
  • लंबे समय से ब्राउज़र अपडेट नहीं किया.
  • पुराना Chrome वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं.

क्या करना चाहिए?

सरकारी एजेंसी ने यूजर्स को तुरंत Chrome अपडेट करने की सलाह दी है.

Chrome अपडेट करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें:

  1. Chrome ब्राउज़र खोलें
  2. ऊपर दाईं ओर तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करें
  3. Help → About Google Chrome पर जाएं
  4. अगर अपडेट उपलब्ध है तो इंस्टॉल करें
  5. ब्राउज़र रीस्टार्ट करें

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट को नजरअंदाज करना साइबर हमलों का सबसे बड़ा कारण बनता है. इसलिए Chrome का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल करना बेहद जरूरी है.

Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउज़र है, ऐसे में इस तरह की खामियां करोड़ों यूजर्स को प्रभावित कर सकती हैं. यही वजह है कि CERT-In ने इसे High Severity Alert कैटेगरी में रखा है और तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement