Tech Wrap: यहां जानें शुक्रवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST
  • यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल
  • हम यहां टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं
  • जानिए नए नए गैजेट्स के बारे में

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

WhatsApp ला रहा है नई पॉलिसी, इन यूजर्स को ऐक्सेप्ट करना होगा जरूरी
WhatsApp की नई पॉलिसी को लेकर भारत में काफी डिबेट हुई है और कंपनी ने इसे ऐक्सेप्ट करने की डेडलाइन बढ़ा दी. अब खबर है कि फिर से कंपनी नया अपडेट जारी करने वाली है.

Advertisement

Microsoft ने अपने हजारों ग्राहकों को दी इस बड़े खतरे की चेतावनी
Microsoft ने गुरुवार को दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों सहित अपने हजारों क्लाउड कंप्यूटिंग ग्राहकों को एक खराबी के चलते चेतावनी दी कि साइबर अपराधी उनके मेन डेटाबेस को पढ़ सकते हैं, चेंज कर सकते हैं या पूरी तरह डिलीट कर सकते हैं. ये जानकारी रॉयटर्स ने ई-मेल की एक कॉपी और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के हवाले से दी है.

Jio के इस प्लान में मिलता है बिना किसी लिमिट के 50GB डेटा, जानें Airtel और Vi के ऐसे ही प्लान्स
Jio ने कुछ टाइम पहले फ्रीडम प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया था. ये प्लान्स बिना किसी डेली डेटा लिमिट के आते हैं. इन प्लान्स की कीमत 127 रुपये से शुरू होती है और 2,397 रुपये तक जाती है. बिना डेली डेटा लिमिट वाले प्लान्स दूसरी टेलीकॉम कंपनियां Airtel और Vi भी ऑफर करती है.

Advertisement

सस्ते JioPhone Next स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग अगले हफ्ते हो सकती है शुरू: रिपोर्ट
JioPhone Next की प्री-बुकिंग भारत में अगले हफ्ते से ही शुरू की जा सकती है. ये बात एक रिपोर्ट में कही गई है. इस अपकमिंग स्मार्टफोन को गूगल और जियो ने मिलकर बनाया है. उम्मीद की जा रही है कि ये काफी सस्ता होगा. इसे जून में रिलायंस AGM के दौरान लॉन्च किया गया था. कंपनी ने घोषणा की थी कि इसकी बिक्री सितंबर से शुरू की जाएगी.

Crossbeats की नई स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन के साथ लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये
Crossbeats ने भारत में अपनी एक नई स्मार्टवॉच Ignite S3 को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टवॉच में स्क्वायर शेप वाला डायल दिया गया है. इस वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है. इसकी कीमत 5,000 रुपये से कम रखी गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement