यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
Poco F3 GT भारत में 23 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेंगे Dolby Atmos वाले स्पीकर्स
Poco F3 GT को भारत में 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी कंपनी की ओर से दे दी गई है. साथ ही कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि ये अपकमिंग फोन Dolby Atmos सपोर्ट वाला डुअल-स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आएगा. उम्मीद की जा रही है कि Poco F3 GT चीन में अप्रैल में लॉन्च हुए Redmi K40 Gaming Edition का रिब्रांडेड वर्जन होगा.
क्या Google पर दिखने वाले ads को कंट्रोल किया जा सकता है? जानें ऐसे ही कई सवालों के जवाब
प्राइवेसी के मामले में Apple हमेशा आगे रहा है. कंपनी प्राइवेसी को यूजर्स का फंडामेंटल राइट मानती है. पिछले कुछ सालों में गूगल ने भी अपना ध्यान इस ओर केंद्रित किया है. आमतौर पर गूगल पर यूजर्स डेटा ट्रैक करने के आरोप लगते हैं. इस बीच कंपनी ने एक ब्लॉग के जरिए उन टॉप सवालों के जवाब दिए हैं जो यूजर्स प्राइवेसी को लेकर गूगल से सबसे ज्यादा पूछते हैं. आइए जानते हैं उन सवालों और जवाबों के बारे में.
Apple का नया ऑफर, स्टूडेंट्स को ऐसे फ्री मिलेंगे AirPods, जानें डिटेल
Apple ने एक नए सीजनल एजुकेशन ऑफर का ऐलान किया है. इसके तहत ग्राहकों को नया Mac या iPad खरीदने पर AirPods फ्री मिलेंगे. ये ऑफर इंडियन यूजर्स के लिए ऑनलाइन ऐपल स्टोर पर लाइव कर दिया गया है. एलिजिबल यूजर्स कॉलेज या यूनिवर्सिटी के लिए Mac या iPad खरीद सकते हैं और AirPods फ्री में पा सकते हैं.
नए IT नियमों के मुताबिक WhatsApp ने एक महीने में क्या कदम उठाए?
फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एंड कॉलिंग ऐप WahtsApp ने नए IT नियमों के मुताबिक जारी किए कम्प्लयांस रिपोर्ट में गुरुवार को बताया कि उसने देश में 15 मई से 15 जून के बीच कम से कम 20 लाख अकाउंट्स को बैन किया है. ये अकाउंट्स यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड और एब्यूजर्स से बचाने के लिए किए गए हैं.
Google: मोबाइल में अब सिंगल टैप में डिलीट कर पाएंगे पिछले 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री, आया नया ऑप्शन
Google ने सर्च के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर लॉन्च कर दिया है. इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने मोबाइल में 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री को एक बार में डिलीट कर पाएंगे. इसकी घोषणा कंपनी ने गुरुवार को की.
aajtak.in