यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
सस्ता स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, 10 सितंबर तक रुक जाएं! आने वाला है Jio का हैंडसेट
JioPhone Next की बिक्री भारत में 10 सितंबर से शुरू की जानी है. इस 4G स्मार्टफोन की घोषणा इस साल जून में रिलायंस AGM के दौरान की गई थी. इस दौरान इसकी सेल को लेकर भी जानकारी दी गई थी. जियो के अपकमिंग स्मार्टफोन को गूगल की साझेदारी में बनाया गया है. ये खासतौर पर उनके लिए होगा जो 2G से 4G में अपग्रेड होना चाहते हैं.
Realme Dizo Watch 2, Dizo Watch Pro भारत में 15 सितंबर को होंगे लॉन्च
Realme Dizo Watch 2 और Dizo Watch Pro को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. इन दोनों वॉच की लॉन्चिंग एक वर्चुअल इवेंट के जरिए की जाएगी. इनसे पहले रियलमी टेकलाइफ ब्रांड की ओर से Dizo Watch को अगस्त में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देने जा रही है.
Twitter कर रहा है नए फीचर को टेस्ट, फॉलोवर्स को बिना ब्लॉक किए रिमूव कर सकेंगे
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter कई नए फीचर्स को टेस्ट करता रहता है. नए फीचर के जरिए ये यूजर के एक्सपीरएंस को बढ़ाने पर ध्यान देता है. कंपनी अब एक नए फीचर को टेस्ट कर रही है. इससे फॉलोवर्स से यूजर्स का डील करने का अंदाज बदल जाएगा.
Flipkart सेल: Poco M3, iPhone 11, Realme X7 Max जैसे मोबाइल सस्ते में खरीदें
Flipkart पर स्मार्टफोन्स कार्निवल सेल का आयोजन किया गया है और आज सेल का आखिरी दिन है. इस सेल के दौरान iPhone 12, iPhone 11 और iPhone XR जैसे स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. साथ ही छूट का फायदा Realme X7 Max और Poco M3 जैसे फोन्स पर भी दिया जा रहा है. आइए जानते हैं कुछ बेस्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में.
WhatsApp के प्राइवेट मैसेज को पढ़ता है फेसबुक, एजेंसियों के साथ किए जाते हैं चैट्स शेयर: रिपोर्ट
WhatsApp लगातार दावा करता आया है कि इसके प्लेटफॉर्म पर मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं. इसको लेकर टेक रिपोर्टर भी यही कहते हैं लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार ये दावा झूठा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होते हैं. हालांकि, Facebook ने इन आरोपों का खारिज कर दिया है.
aajtak.in