सोशल मीडिया पर इन दिनों पॉप स्टार Selena Gomez अचानक फिर से ट्रेंड करने लगी हैं. वजह उनका नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि Instagram का एक खास फीचर है.
दरअसल Selena Gomez ने Instagram के Close Friends फीचर का इस्तेमाल करते हुए अपने लाखों फॉलोअर्स को एक खास Secret Friends स्टोरी में जोड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Selena Gomez ने अपनी Instagram स्टोरी में एक पीले रंग की रिंग (Yellow Ring) के साथ एक खास पोस्ट शेयर की. आमतौर पर Close Friends स्टोरी सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए होती है, लेकिन इस बार कई फैंस को भी उस लिस्ट में जोड़ दिया गया.
जैसे ही लोगों ने यह स्टोरी देखी, इंटरनेट पर सवाल उठने लगे कि आखिर Selena Gomez ने अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी 'Secret Friends' लिस्ट में क्यों जोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार धड़ाम हुई सेल
हालांकि ये Instagram के एक फीचर को प्रमोट करने का तरीका हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह Instagram के नए या एक्सपेरिमेंटल फीचर का प्रमोशनल स्टंट भी हो सकता है.
Selena Gomez सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटीज में से एक हैं, इसलिए उनके जरिए किसी फीचर को प्रमोट करना Instagram के लिए काफी असरदार माना जा रहा है.
कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें Selena Gomez की Close Friends स्टोरी दिखाई दी, जबकि वे उन्हें पर्सनली नहीं जानते. इससे लोगों में कन्फ्यूजन भी बढ़ गया कि क्या Instagram ने Close Friends फीचर में कोई बदलाव किया है या यह सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है.
कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तरीका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नया नहीं है. कई बार कंपनियां किसी बड़े सेलिब्रिटी के अकाउंट के जरिए फीचर्स को प्रमोट करती हैं ताकि वह तेजी से वायरल हो जाए.
यह भी पढ़ें: 17 साल Airtel में किया जॉब, बिना PF और ग्रेच्युटी के किया गया फायर, कर्मचारी ने रोते हुए किया दावा
Selena Gomez के मामले में भी यही हुआ और देखते ही देखते Secret Friends और Yellow Ring ट्रेंड करने लगा.
Selena Gomez के 415 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी किसी भी पोस्ट या स्टोरी को कुछ ही मिनटों में करोड़ों व्यू मिल जाते हैं. यही वजह है कि जब उनकी Close Friends स्टोरी सामने आई तो इंटरनेट पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई.
हालांकि अभी तक Instagram या Selena Gomez की टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस जारी है कि क्या यह Instagram का नया फीचर है, कोई टेस्टिंग है या फिर सिर्फ एक स्मार्ट प्रमोशनल ट्रिक.
aajtak.in