सैमसंग के इस फोन ने जीता ग्लोबल अवॉर्ड, शाओमी समेत कई कंपनियों को पछाड़ा

Samsung Galaxy S26 Ultra ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के दौरान ग्लोबल मोबाइल अवॉर्ड जीता है. सैमसंग ने इस हैंडसेट को बीते सप्ताह ही अनवील किया है, जिसमें कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं. प्राइवेसी डिस्प्ले वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन गया है.

Advertisement
Samsung Galaxy S26 Ultra में है 200MP रियर कैमरा. (Photo: ITG) Samsung Galaxy S26 Ultra में है 200MP रियर कैमरा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:29 AM IST

Samsung ने हाल ही में मोबाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया है. Galaxy S26 Ultra ने बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के दौरान Global Mobile Awards (GLOMO Awards) जीता है. 

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा, असल में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है और कंपनी का सबसे पावरफुल फोन भी है. सैमसंग के इस हैंडसेट ने 3,000 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स को मात देते हुए ये खिताब अपने नाम किया है. यहां जज की भूमिका में 200 से ज्यादा इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट थे. इसमें जर्नलिस्ट, इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल थे. 

Advertisement

MWC में मोबाइल इनोवेशन को पहचान देने के लिए GLOMO Awards दिया है. हालांकि Best in Show एक अलग कैटेगरी है. ये वह अवॉर्ड है जो मामूली अपडेट्स और असली क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी के बीच का अंतर दिखाता है. 

सैमसंग को जीत कैसे मिली?

  • सैमसंग को जीत मिलने के पीछे मुख्य दो वजह रही हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं. 
  • सैमसंग के फोन में एक ऐसा हार्डवेयर जिसे अभी तक किसी और कंपनी ने लॉन्च नहीं किया. 
  • स्मार्टफोन में ऐसा AI सिस्टम और फीचर्स हैं जो फोन इस्तेमाल करने के तरीके के मुताबिक खुद को ढाल सकता है. 

दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर 

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा ने टेक्नोलॉजी का यूज करते हुए बिल्ट इन प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर दिया है. यह यूनिक फीचर है जो प्राइवेसी को मेंटेन रखने का काम करता है.

Advertisement

आस-पास बैठा शख्स अगर स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर मौजूद मैसेज को पढ़ने को कोशिश करेगा तो प्राइवेसी डिस्प्ले मोड प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए उसको ब्लैक स्क्रीन में कन्वर्ट कर सकता है. अभी तक यह फीचर किसी भी अन्य स्मार्टफोन में मौजूद नहीं है.

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट में एक कस्टमाइज चिपसेट का यूज किया है, जिसकी मदद से Galaxy AI को फास्ट प्रोसेसिंग मिलती है. सैमसंग फोन के अंदर एक कस्टमाइज्ड चिपसेट दिया है, जो Galaxy AI को तेज प्रोसेसिंग देता है. 

Agentic AI पर लगाया बड़ा दांव

सैमसंग ने Agentic AI पर भी बड़ा दांव लगाया है. Agentic AI, असल में ऐसे सिस्टम होते हैं, जो पहले से अनुमान लगाकर काम करें. अन्य कंपनियां प्राइवेसी डिस्प्ले और Agentic AI पर काम करेंगी और अपने स्मार्टफोन में शामिल करेंगी. लेकिन सैमसंग ने सबसे पहले इन फीचर्स को लॉन्च करके कई ब्रांड को पछाड़ दिया है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement