आ रहा सैमसंग का सबसे पावरफुल फोन, इस सप्ताह होगा लॉन्च, ये होंगे फीचर्स

Samsung Galaxy S26 सीरीज आने वाले बुधवार को लॉन्च होंगी. इस सीरीज के तहत स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra के नाम शामिल हैं. फ्लैगशिप हैंडसेट में 200MP का कैमरा और पावरफुल चिपसेट का यूज किया गया है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Samsung Galaxy S26 series बुधवार को होगी लॉन्च. (Photo credit: IceUniverse) Samsung Galaxy S26 series बुधवार को होगी लॉन्च. (Photo credit: IceUniverse)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

Samsung आने वाली 25 जुलाई को अनपैक्ट इवेंट का आयोजन करना जा रहा है, जिसमें कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज को अनवील करेगी. इस सीरीज का नाम Samsung Galaxy S26 है, जिसमें Galaxy S26 Ultra भी लॉन्च होगा. Samsung Galaxy S26 Ultra कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होगा, जिसमें 200MP का कैमर, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले मिलेगा. 

पुराने ट्रेंड पर गौर करें तो कंपनी हर जनवरी में सैमसंग गैले्सी एस सीरीज को अनवील करती है. इस साल भी कंपनी फरवरी में Samsung Galaxy S26 सीरीज के तहत तीन हैंडसेट को अनवील करेगी. इसमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra होगा. 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Ultra के नए कलर वेरिएंट 

लेटेस्ट जानकारी से पता चला है कि इस बार Galaxy S26 Ultra में नए कलर देखने को मिलेंगे. जीएसएमअरेना की रिपोर्ट के मुताबिक, चार रंगों में से चुनने का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें ब्लैक, कोबाल्ट वायलेट, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर हैं. वहीं, कुछ रंग ऐसे भी होंगे जो सिर्फ सैमसंग के ऑनलाइन वेब स्टोर पर एक्सक्लूसिव होंगे. Samsung Galaxy Unpacked Event सैन फ्रांसिस्को में 25 फरवरी को होगा. भारतीय समयनुसार 25 फरवरी रात 11:30 बजे होगा. 

यह भी पढ़ें: हर हाथ में स्मार्टफोन, हर जगह क्रिएटर, इंडिया की Creator Economy कितनी बड़ी हो चुकी है, जानें

Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्पेसिफिकेसन्स 

Samsung Galaxy S26 में  6.3-inch Full-HD+Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन का यूज किया है. 

Advertisement

Corning Gorilla Armor 2 Plus वेरिएंट में 6.7-inch QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा. इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Armor 2 का फीचर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Amazon पर बंपर ऑफर, सस्ते में खरीद सकते हैं कई स्मार्टफोन्स

फ्लैगशिप हैंडसेट Samsung Galaxy S26 Ultra में  6.9-inch का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा. इसमें Dynamic AMOLED 2X टच स्क्रीन मिलेगा. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Armor 2 का यूज किया गया है. 

Samsung Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का यूज किया है, जिसको खासतौर से सैमसंग के हैंडसेट के लिए कस्टमाइज किया गया है. इसमें मैक्सिमम 16GB RAM और 1TB की स्टोरेज मिलती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement