स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme ने Realme Care+ सर्विस की घोषणा की है. इससे कंपनी कस्टमर्स को ज्यादा सुविधा देने की कोशिश करेगी. आपको बता दें कि ये आफ्टर सेल सर्विस है. Realme Care+ सर्विस का फायदा नए और पुराने दोनों कस्टमर्स उठा सकते हैं.
Realme Care+ के जरिए यूजर्स मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान ले सकते हैं. इसके अलावा इसमें एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जाएगी. इस सर्विस से कस्टमर्स को प्रोटेक्शन और एक्सिडेंटल, लिक्विड प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा.
Realme Care+ सर्विस
कंपनी का कहना है कि Realme Care+ से यूजर्स को कस्टमर केयर सर्विस से ज्यादा सुविधा मिलेगी. इसके लिए यूजर को इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा. कंपनी ने बताया है कि इसका सब्सक्रिप्शन Realme की वेबसाइट से लिया जा सकता है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme Care+ के सब्सक्रिप्शन की कीमत 489 रुपये से शुरू होती है. Realme Care+ को आप सोशल मीडिया साइट्स, वॉयस कॉल, वॉट्सऐप के अलावा वेब चैट से भी एक्सेस कर सकते हैं.
Realme Care+ सर्विस का समय
Realme Care+ सर्विस को सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक एक्सेस किया जा सकता है. इस सर्विस को तेलुगु, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी और हिंदी जैसी भाषाओं में उपलब्ध करवाया गया है.
कंपनी की दावा है कि रियलमी केयर प्लस सर्विस के ग्राहकों को बेहतर कस्टमर सर्विस मिलेगी. इससे उनके मोबाइल से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान जल्दी मिलेगा. इस पैकेज को खरीदने वाले यूजर्स को एक्सटेंडेड वारंटी और डैमेज प्रोटेक्शन का भी बेनिफिट दिया जाएगा. इसको लेकर यूजर वॉट्सऐप पर अपडेट ले सकते हैं.
aajtak.in