MS धोनी के फैंस के लिए Oppo ने लॉन्च किया एक स्पेशल एडिशन फोन, इस दिन होगी बिक्री

OPPO Reno4 Pro का एक स्पेशल एडिशन मॉडल उतारा गया है. ये नए गैलेंटिक ब्लू कलर ऑप्शन वाला है. इसका रिटेल बॉक्स स्टैंडर्ड पैकेज की तुलना में ये पूरी तरह से अलग है और फोन के रियर पैनल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सिग्नेचर है.

Advertisement
OPPO Reno 4 Pro Special Edition OPPO Reno 4 Pro Special Edition

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST
  • 15 अगस्त को धोनी ने लिया था संन्यास
  • 24 सितंबर से शुरू होगी इस फोन की बिक्री
  • 65W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है

OPPO Reno4 Pro का एक स्पेशल एडिशन मॉडल उतारा गया है. ये नए गैलेंटिक ब्लू कलर ऑप्शन वाला है. इसका रिटेल बॉक्स स्टैंडर्ड पैकेज की तुलना में ये पूरी तरह से अलग है और फोन के रियर पैनल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सिग्नेचर है. नए कलर और सिग्नेचर के अलावा इस फोन के बाकी स्प्सेफिकेशन्स रेगुलर OPPO Reno 4 Pro की तरह हैं.  

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें महेंद्र सिंह धोनी पिछले महीने की 15 अगस्त को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी. धोनी का करियर 15 से भी ज्यादा का रहा. फिलहाल, माही IPL 2020 में खेल रहे हैं. बहरहाल, ओप्पो ने अपने अपना स्पेशल एडिशन फोन धोनी को डेडिकेट करते हुए उनके फैंस के लिए उतारा है.

OPPO Reno4 Pro के इस स्पेशल एडिशन फोन की कीमत 34,990 रुपये रखी गई है. ये कीमत स्डैंडर्ड मॉडल के बराबर ही है. ये 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. इसकी बिक्री 24 सितंबर को फ्लिपकार्ट के जरिए होगी.

OPPO Reno 4 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर, एंड्रयड 10 बेस्ड ColorOS 7.2, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप, 32MP सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4,000mAh की बैटरी और 65W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement