सुबह आंख खुली और देखा नौकरी जाने का ईमेल, Meta ने ऐसे शुरू की 8000 कर्मचारियों की छंटनी

मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा ने अब बड़े स्तर पर छंटनी शुरू कर दी है. कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी थी कि वह ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 10 परसेंट छंटनी करेगी. इसमें करीब 8 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने सुबह-सुबह सिंगापुर स्थित टीम को 4 बजे ईमेल किया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
मेटा करीब 8 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी. (File Photo) मेटा करीब 8 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी. (File Photo)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

मेटा ने बड़े स्तर पर छंटनी की शुरुआत कर दी है, जिसके लिए कंपनी ने 20 मई की सुबह 4 बजे कई लोगों को ईमेल नौकरी से निकालने का ईमेल किया. इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स मिली है. पुरानी रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा चुका था कि 20 मई को कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी करेगी. 

मेटा अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स में से 10 परसेंट यानी करीब 8 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ते दिखाएगी. कंपनी ने इसकी शुरुआत सिंगापुर बेस्ड टीम के साथ की है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया है कि सिंगापुर के स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4 बजे लोगों को ईमेल आया है. 

Advertisement

मार्क जकरबर्ग का प्लान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) में बड़ी इनवेस्टमेंट का है और इस साल भी वह अरबों डॉलर्स की रकम इनवेस्ट करने जा रहे हैं. मेटा ने बताया है कि दुनियाभर में उसके करीब 78 हजार कर्मचारी हैं.  

7 हजार कर्मचारियों को न्यू AI टीम में डालने जा रही है

मेटा के चीफ पीपुल ऑफिसर जेनेला गाले ने एक इनहाउस मेमो में कहा है कि 8 हजार नौकरी खत्म करने के अलावा कंपनी करीब 7 हजार कर्मचारियों को न्यू AI टीम में डालने जा रही है. कंपनी का फोकस अब छोटी टीम्स तैयार करना है. 

मेटा ने बीते महीने कर दिया था कंफर्म

छंटनी की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद बीते महीने ही मेटा ने कंफर्म कर दिया था कि वह करीब 8 हजार लोगों की छंटनी करने जा रहे हैं. इसके बाद कर्मचारियों को मनोबल गिर गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Meta में छंटनी से पहले कैसा था ऑफिस का माहौल? एक्स-एम्प्लॉयी ने बताया

मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग ने AI को कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता पर ला दिया है. दरअसल, Meta, Google और OpenAI जैसी कंपनियों की बराबरी करने के लिए AI लेवल पर नए इनोवेशन करना जरूरी है. मेटा बीते महीने ही कह चुका है कि वह इस साल 125 अरब डॉलर से 145 अरब डॉलर के बीच AI पर इनवेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं.

दूसरी कंपनियां भी छंटनी की तैयारी में

बीते सप्ताह Cisco ने पिछले हफ्ते 4 हजार लोगों को बाहर निकालने की जानकारी दी थी. वहीं माइक्रोसॉफ्ट, ऐमेजॉन और अन्य कंपनियां भी हाल ही में छंटनी की जानकारी दे चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement