India Today Conclave 2026 : भारत लाएगा सस्ते रोबोट, दुनिया को देंगे टक्कर, राहुल शाह ने बताया कब होंगे लॉन्च

India Today Conclave 2026 में बिद्युत इनोवेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल शाह शामिल हुए. उनके साथ स्टेज पर दो रोबोट्स भी आए. उन्होंने बताया है कि भारत भी जल्द अपने रोबोट्स लॉन्च करेगा, जो अन्य देशों के रोबोट की तुलना में काफी सस्ते होंगे. साथ ही रोबोट्स ने डांस और एक्शन करके दिखाया.

Advertisement
Bidyut Innovation के एमडी राहुल शाह. (Photo: ITG) Bidyut Innovation के एमडी राहुल शाह. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

India Today Conclave 2026 में ह्यूमनॉइड रोबोट के बारे में डिटेल्स से बताने के लिए Bidyut इनोवेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल शाह शामिल हुए. स्टेज पर उनके साथ 2 रोबोट भी मौजूद रहे जो चीन में डेवलप किए गए हैं और उनके नाम G-1 है. हालांकि इनको प्रोग्राम भारत में किया गया है.  

राहुल शाह ने कॉन्क्लेव के दौरान 'मीट द फ्यूचर: द राइस ऑफ द ह्यूमनॉइड' सेशन पर चर्चा की. स्टेज पर आए रोबोट्स को लेकर राहुल शाह ने कहा कि उनका मकसद इन रोबोट्स को बेचना नहीं है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि जब हम इस तरह के रोबोट देश के एजुकेशन इंस्टीट्यूट में उपलब्ध कराएंगे तो छात्रों को उनसे प्रेरणा मिलेगी. वे भी इसी तरह कुछ नया रोबोट डेवलप करने की कोशिश करेंगे.  

राहुल शाह ने कहा कि भारत में तैयार किए गए रोबोट जल्द ही भारतीय मार्केट में नजर आएंगे. आने वाले 3-5 साल के अंदर मेड इन इंडिया रोबोट्स ना सिर्फ मार्केट में आ जाएंगे बल्कि दुनियाभर में मौजूद अन्य रोबोट्स को टक्कर भी दे सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: India Today Conclave 2026: AI, सर्विलांस और प्राइवेसी पर Signal की प्रेसिडेंट Meredith Whittaker की बड़ी चेतावनी

Bidyut इनोवेशन के एमडी ने कहा कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारत पहले भी दुनिया को चौंका चुका है. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत चंद्रयान मिशन से सभी को चौंका चुका है. भारत ने अन्य देशों की तुलना में इस मिशन में कम खर्च करके एक मिशन कंप्लीट किया था. 

Advertisement

फिर उन्होंने कहा कि भारत जानता है कि किफायती कीमत में कैसे प्रोडक्ट को तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ह्यूमनॉइड रोबोट भी सस्ते दाम में मिलेंगे. जब सवाल पूछा कि क्या भारत में बने रोबोट्स को एक चौथाई दाम में खरीदा जा सकेगा तो राहुल शाह ने जवाब दिया कि बिल्कुल सही. 

शाह के साथ बातचीत के बाद स्टेज पर मौजूद एक रोबोट ने पहले डांस दिखाया. राहुल शाह ने बताया कि इस डांस के लिए कोडिंग करने में उनकी फर्म को करीब 10 दिन का समय लगा. वहीं, दूसरे रोबोट्स ने स्टेज पर कुंगफू करके दिखाया और स्टेज पर खड़े रहते हुए लात और घूंसे बरसाए. 

फिर रोबोट से जब पूछा गया कि क्या उसे इंसान पसंद हैं, तो रोबोट ने जवाब दिया कि मुझे हां कहने के लिए प्रोग्राम को किया गया है. फिर रोबोट ने आगे कहा कि आपके WhatsApp फॉरवर्ड देखने के बाद आपको पसंद करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement