India Today AI Summit: कली पुरी ने बताया मीडिया में कैसे सही तरीके से AI यूज किया जाना चाहिए

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने 9 प्वाइंट चार्टर को पेश किया है. उन्होंने India Today AI Summit में इस चार्टर को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में पेश किया है. इससे पहले उन्होंने इस चार्टर को India AI Summit में पेश किया था.

Advertisement
इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने पेश किया 9 पॉइंट चार्टर. (Photo: ITG) इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने पेश किया 9 पॉइंट चार्टर. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

India Today AI Summit 2026 का आयोजन आज यानी 18 फरवरी को हुआ है. इस इवेंट में दुनिया के तमाम AI दिग्गजों ने हिस्सा लिया है. इवेंट में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने 9 पॉइंट चार्टर को पेश किया है. 

उन्होंने न्यूज मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फेयर, अकाउंटेबिलिटी और रिसिप्रोसिटी यूज के लिए इस चार्टर को पेश किया है. इस चार्टर को भारत मंडपम में हुए 'AI and Media: Opportunities, Responsible Pathways, and the Road Ahead' सेशन में भी पेश किया गया था. 

Advertisement

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में उन्होंने इस चार्टर को एक बार फिर पेश किया. कली पुरी ने बताया, 'हम मीडिया में ये विश्वास करते हैं कि ये 9 पॉइंट चार्टर जरूरी है ताकि AI का इस्तेमाल हमारी इंडस्ट्री में अच्छे के लिए हो.'

  1. जर्नलिस्टिक कंटेंट की फेयर वैल्यू तय होनी चाहिए और यह साफ हो कि AI सिस्टम न्यूज का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं.
  2. ट्रेसएबिलिटी और एट्रिब्यूशन को लोकतांत्रिक सिद्धांत माना जाए.
  3. जर्नलिज्म को पब्लिक गुड के तौर पर माना जाए.
  4. ऐसे स्टोरीज को प्रमोट किया जाए जिनका सोशल इम्पैक्ट हो.
  5. भरोसेमंद संस्थानों द्वारा बनाए गए वेरिफाइड कंटेंट की असली वैल्यू तय की जाए.
  6. AI की गलत या भ्रामक जानकारी देने की गलती पर सख्त सजा हो.
  7. लेगेसी मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बीच रिवॉर्ड और पनिशमेंट में जो असंतुलन है, उसे खत्म किया जाए.
  8. लोगों का अटेंशन एक लिमिटेड और महंगा संसाधन है, इसे इसी तरह ट्रीट किया जाए.
  9. ‘Magnificent Seven’ जैसी बड़ी टेक कंपनियों से रिसिप्रोसिटी होनी चाहिए, अगर वे कंटेंट और यूजर्स के अटेंशन जैसे रेयर मिनरल का इस्तेमाल कर रही हैं तो बदले में वे क्या दे रही हैं, यह साफ हो. 

गौरतलब है कि AI Impact Summit के पहले दिन कली पुरी डिस्कशन पैनल का हिस्सा रहीं. उन्होंने AI के मीडिया में यूज को लेकर कई बड़ी बातें भी कही हैं. उन्होंने ये भी साफ किया कि भारत के लोगों को दुनिया की बड़ी कंपनियां रेयर मिनरल के तौर पर ट्रीट करें. क्योंकि यहां के लोगों के ही डेटा से लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स ट्रेन हो रहे हैं. 

Advertisement

कली पुरी ने इस बात भर भी जोर दिया कि ट्रेडिशनल और लेगेसी मीडिया को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, क्योंकि हम अपने सिद्धांत के साथ समझौता नहीं करते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी टेक कंपनियां भारतीय मीडिया को वैसे ही ट्रीट करें जैसे अमेरिकी मीडिया को करते हैं. यहां के मीडिया को अलग तरह से ट्रीट करना ठीक नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement