India Today AI Summit 2026: नौकरी से साइबर फ्रॉड तक, बिपुल सिन्हा ने बताई भविष्य की तैयारी

India Today AI Summit 2026 के दूसरे सेशन में कैलिफोर्निया बेस्ड सॉफ्टवेयर कंपनी Rubrik के सीईओ बिपुल सिन्हा ने बताया है कि आने वाले दिनों में AI इंसानों की जिंदगी काफी बदल देगा. साथ ही उन्होंने बताया है कि AI कैसे नौकरियों का आकार बदल देगा और साइबर सिक्योरिटी को लेकर भी जानकारी दी है.

Advertisement
Rubrik के सीईओ बिपुल सिन्हा ने बताया है कि AI कैसे हमारा भविष्य बदलने वाला है. (Photo: India Today/YT Screengrab) Rubrik के सीईओ बिपुल सिन्हा ने बताया है कि AI कैसे हमारा भविष्य बदलने वाला है. (Photo: India Today/YT Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

India Today AI Summit 2026 की शुरुआत हो चुकी है. समिट का दूसरा सेशन AI ड्रीम ऑफ द वर्ल्ड रहा. इसमें आजतक की एंकर अंनजा ओम कश्यप ने कैलिफोर्निया बेस्ड सॉफ्टवेयर कंपनी रुब्रिक के सीईओ बिपुल सिन्हा के साथ बातचीत की है. AI को लेकर सकारात्मक नजरिया और खतरों से बचाव के तरीके बताए हैं. 

बिहार से तालुक रखने वाले बिपुल सिन्हा ने बताया है कि AI कैसे आने वाले समय बदलेगा. साथ ही बताया है कि आने वाले दिनों में नौकरियों का स्वरूप कैसा होगा, कैसे लोग रुपये कमाएंगे और कैसे आंत्रप्रेन्योर कर पाएंगे. 

Advertisement

AI मुझे रिप्लेस नहीं कर पाएगा- बिपुल सिन्हा

सिन्हा ने सबसे पहले कहा कि AI मुझे कभी रिप्लेस नहीं कर पाएगा क्योंकि मैं भविष्य को लेकर सोचता हूं, जबकि AI इतिहास और कोडिंग को याद रखता है. इसके बाद सेशन आगे बढ़ी और सवाल डेटा सिक्योरिटी और नौकरी को लेकर आया है. 

बिपुल सिन्हा ने आगे बताया है कि डेटा सिक्योरिटी की बात आने से पहले 10-15 साल पुरानी बात करते हैं, जब स्मार्टफोन का मुख्य काम कॉलिंग, SMS आदि होते हैं. तब साइबर क्राइम के खतरे कम थे क्योंकि टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस्ड नहीं थी. 

इंटरनेट के जमाने में ब्लॉकचेन, करेंसी और डिलिवरी मॉडल तक है, यहां पर आंत्रप्रेन्योर आएगी. यहां लोगों को सोचना है कि वह कौन सा यूनिक तरीका यूज करेंगे, जिससे वह पैसा कमा सकें. 

बिपुल सिन्हा ने आगे बताया है कि पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि आपके पास सबसे यूनिक आइडिया होना चाहिए. क्योंकि जो काम हो रहा है वही आप करेंगे तो पैसा नहीं कमा पाएंगे. 

Advertisement

साइबर स्कैम स्कैम से बचाव के लिए क्या करें? 

बिपुल सिन्हा ने आगे समझाया कि अब हमको साइबर स्कैम और डिजिटल वर्ल्ड से होने वाले खतरों से बचाव के लिए तैयारी करनी होगी. फिर उन्होंने साइबर फ्रॉड की तुलना रोड एक्सीडेंट और मौत कर दी.  उन्होंने बताया है कि उनको कम करने के लिए तैयारी कर सकते हैं रोक नहीं सकते हैं. 

AI के फायदे के बारे में बताते हुए बिपुल सिन्हा ने बताया है कि AI का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब अमेरिकी शहर में रहने वाले स्टूडेंट के पास जो जानकारी है, उस स्तर की जानकारी बिहार में रहने वाला शख्स भी एक्सेस कर पाएगा. ऐसे में शहरों और ग्रामीण में रहने वाले लोगों के बीच का अंतर कम होगा. 

ऑथेंटिसिटी चेक करने को लेकर दिया जबाव 

ऑथेंटिसिटी को लेकर सवाल पूछे जाने पर सिन्हा ने बताया है कि ऑथेंटिसिटी चेक करने के लिए ब्लॉकचेन का यूज करना होगा. साथ ही आपको ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करनी होगी. 

AI वर्ल्ड मे पैसा कमाने का क्या है तरीका 

पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि नए और यूनिक तरीके से सोचना होगा. तभी आप खुद के लिए पैसा कमा सकते हैं. भारत को लेकर रिब्रुक भारत में ऑफिस है और 1 हजार से ज्यादा कर्मचारी है. सिन्हा ने बताया कि यहां हम प्रोडक्ट को स्क्रैप से तैयार कर रहे हैं और दुनियाभर में सप्लाई कर रहे हैं.

Advertisement

सिन्हा से पूछा गया कि कौन सी 5 बातें हैं, जिन्होंने आपको इस बिजनेस के लिए कन्वेंस किया. इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि आपका आइडिया यूनिक और उसकी डिमांड है तो उस आइडिये पर काम करना शुरू कर दीजिए. उन्होंने आगे बताया कि सोच गहरी हो जाए तो इरादे कमजोर पड़ जाते हैं. बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. 

बिपुल सिन्हा ने कहा कि बिजनेस तैयार करना या एक नया आइडिया एक नए धर्म की तरह होता है. शुरुआत में उसको फॉलो करने वाले चाहिए होते हैं. इसके बाद धीरे-धीरे लोग उससे जुड़ते जाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement