इस दिवाली खरीदने के लिए ये हैं बेस्ट फीचर फोन्स, लिस्ट में हैं Jio-Nokia के भी हैंडसेट

भारत में त्योहारों का मौसम चल रहा है. आज दशहरा है और जल्द ही दिवाली आने वाली है और हर फेस्टिव सीजन की तरह इस बार भी स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.

Advertisement
JioPhone 2 JioPhone 2

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST
  • हम यहां आपको फीचर फोन के कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं
  • भारत में त्योहारों का मौसम चल रहा है

भारत में त्योहारों का मौसम चल रहा है. आज दशहरा है और जल्द ही दिवाली आने वाली है और हर फेस्टिव सीजन की तरह इस बार भी स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप किसी को गिफ्ट देने के लिए या खुद के लिए एक नया फीचर फोन खरीदने की सोच रहे हैं. तो हम यहां आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

Advertisement

JioPhone 2

ये एक अच्छा 4G फीचर फोन है. ये डुअल सिम सपोर्ट, KAI OS, 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले, 2MP प्राइमरी कैमरा, VGA फ्रंट कैमरा, गूगल असिस्टेंट सपोर्ट, YouTube, वॉट्सऐप और फेसबुक जैसे ऐप्स के साथ आता है. इसमें ब्लूटूथ और FM रेडियो का भी सपोर्ट मिलता है. इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Nokia 225 4G

ये फीचर फोन डुअल-सिम सपोर्ट, 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले, 64MB रैम, 128MB स्टोरेज, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, FM रेडियो, MP3 प्लेयर , 0.3MP रियर कैमरा और 1,150mAh बैटरी के साथ आता है. इसे 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Itel Magic 2 4G

ये भी एक 4G फीचर फोन है. इसे फ्लिपकार्ट से 2,425 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये फोन 2.4-इंच (240 x 320 पिक्सल) QVGA डिस्प्ले, T117 प्रोसेसर, 1.3MP रियर कैमरा और 1,900mAh बैटरी के साथ आता है. साथ ही इसमें 2G, 3G, 4G, Wi-Fi और ब्लूटूथ v2 का भी सपोर्ट मिलता है.

Advertisement

JioPhone

इस 4G फोन की कीमत 1,999 रुपये है. साथ ही यहां आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर महीने 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. इस ऑफर का फायदा दो साल के लिए मिलता है. वहीं, अगर आप इस फोन को 1,499 रुपये में खरीदते हैं तो आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 1 साल के लिए 2GB डेटा मिलेगा. डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स नेट एक्सेस कर पाएंगे. लेकिन, कम स्पीड में. ये फोन 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले, KaiOS, Facebook, WhatsApp, YouTube, JioTV और JioCinema जैसे ऐप्स, 512MB रैम, 4GB स्टोरेज,  2MP रियर कैमरा और 2,000mAh की बैटरी के साथ आता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement