Apple ने भारत में लॉन्च किया AirPods Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Apple AirPods Pro लॉन्च कर दिए गए हैं और इनकी बिक्री जल्द ही भारत में भी शुरू होगी. इस बार कंपनी ने कई नए फीचर्स ऐड किए हैं डिजाइन भी नया है. 

Advertisement
AirPods Pro AirPods Pro

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

  • AirPods Pro नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है.
  • इसमें नया चिप लगा है जो इससे पुराने AirPods से काफी अलग बनाता है.

अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने AirPods Pro लॉन्च कर दिया है. ये वायरलेस इयरफोन्स हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार इसकी डीटेल्स और तस्वीरें इंटरनेट पर थीं और नया AirPods Pro वैसा ही दिखता है जो लीक्ड तस्वीरों में था.

Advertisement

Apple AirPods Pro दरअसल AirPods का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें ऐक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है. इसके अलावा इस बार इसे स्वेट और वॉटर रेजिस्टेंट भी बनाया गया है. भारत में AirPods Pro की कीमत 24,900 रुपये.

भारत में इसे जल्दी ही बिक्री के लिए लाया जाएगा. इस वायरलेस एयरपॉड्स के साथ कंपनी वायरलेस चार्जिंग केस भी दे रही है. कंपनी का दावा है कि एक बार इसे चार्ज करके 4.5 घंटे तक चलाया जा सकता है. इसके साथ दिए गए वायरलेस चार्जिंग केस से चार्ज करके इसके लिए 24 घंटे तक का बैकअप निकाल सकते हैं.

AirPods Pro का डिजाइन AirPods से अलग है और इसमें H1 चिप दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इसमें 10 ऑडियो कोर्स हैं और इसी से साउंड से लेकर सिरी तक को पावर मिलती है. कंपनी ने ये भी कहा है कि इसमें दो माइक्रोफोन्स को एंडवांस्ड सॉफ्टवेयर के साथ कंबाइन किया गया है ताकि ये हर किसी के लिए फिट हो सके.

Advertisement

Apple AirPods Pro में दिए गए खास फीचर्स की बात करें तो आप नॉइज कैंसिलेशन को डिसेबल भी कर सकते हैं. इसके लिए इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है. इसे डिसेबल करने के बाद आप म्यूजिक के साथ बैकग्राउंड नॉइज भी सुन सकेंगे. कई बार नॉइज कैंसिलेशन की वजह से कान ब्लॉक हो जाते हैं और आस बास की आवाज सुनाई नहीं देती है.

AirPods Pro को कंपनी ने इस तरह से तैयार किया है कि अगर आप इसे ज्यादा देर तक लगातार कानों में लगा कर रखेंगे तो भी तकलीफ नहीं होगी. इसके लिए कंपनी ने इसमें वेंट सिस्टम दिया है. इसमें फोर्स सेंसर भी दिया गया है जिसके जरिए आप ऐक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड में स्विच कर सकते हैं.  इसी के जरिए गाने प्ले, स्किप और पॉज भी गो सकते हैं और साथ ही फोन कॉल्स भी रिसीव कर सकेंगे.    

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »