अंग्रेजी में थी शशि की आखिरी फिल्म, फेवरेट हीरोइन के साथ आए थे नजर

एक्टर शशि कपूर ने सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली. खबरों के मुताबिक वो किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. उन्होंने 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया था. वह अपनी अंतिम फिल्म में अपनी फेवरेट स्टार शबाना आजमी के साथ नजर आए थे.

Advertisement
शशि कपूर (Picture Credit: अरिंदम मुखर्जी) शशि कपूर (Picture Credit: अरिंदम मुखर्जी)

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

एक्टर शशि कपूर ने सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली. खबरों के मुताबिक वो किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. उन्होंने 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया था. वह अपनी अंतिम फिल्म में अपनी फेवरेट स्टार शबाना आजमी के साथ नजर आए थे.

उनकी अंतिम फिल्म 1998 में आई थी. यह अंग्रेजी फिल्म थी, जिसका नाम साइड स्ट्रीट्स था. फिल्म में शबाना आजमी के अलावा ऑर्ट मलिक, विक्टर आर्गो, वलेरिया गोलिनो थे. फिल्म को टॉनी गर्बर ने डायरेक्ट किया था.

Advertisement

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता शशि कपूर, आज दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

साइड स्ट्रीट्स में 5 शॉर्ट स्टोरिज थी. इसे क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था. इसे बहुत से फिल्म फेस्टिवल्स में भी दिखाया गया था.

अब कौन कहेगा- मेरे पास मां है...पढ़ें: शशि की याद में शोक संदेश

फिल्म में शशि कपूर विक्रम राज की भूमिका में नजर आए थे. विक्रम एक बॉलीवुड एक्टर था, जो अपनी जवानी में बहुत पॉपुलर था, लेकिन बाद में वो एल्कोहलिक बन जाता है. उसका वजन भी बढ़ जाता है और वो बहुत आलसी हो जाता है. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब विक्रम कहता है कि उस स्क्रिप्ट डिस्कस करने के लिए अल पकिनो से फोन आया है.

फिल्म को क्रिटिक्स ने तो पसंद किया था, लेकिन भारत में यह ऑडियंस को खींचने में नाकामयाब हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement