हिट एंड रन केसः सुप्रीम कोर्ट जाएगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार अब सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी.

Advertisement
महाराष्ट्र के राजकीय अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट जाने की सिफारिश की थी महाराष्ट्र के राजकीय अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट जाने की सिफारिश की थी

परवेज़ सागर

  • मुंबई,
  • 23 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

हिट एंड रन केस में सलमान खान को बरी किए जाने के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी. सरकार ने इस बात की जानकारी  बॉम्बे हाई कोर्ट को दी है.

दरअसल, इस केस में मुख्य राजकीय अधिवक्ता संदीप कुमार शिंदे ने सरकार से बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने की सिफारिश की थी. उन्होंने अभिनेता सलमान खान को बरी किए जाने पर सवाल उठाया था.

Advertisement

सरकारी वकील संदीप कुमार शिंदे ने कहा था कि वे सरकार को सलमान खान की रिहाई के फैसले के खिलाफ सिफारिश भेज रहे हैं. उनका कहना था कि इस मामले के मुख्य गवाह कांस्टेबल रविंद्र पाटिल और सबूतों को बॉम्बे हाई कोर्ट अनदेखा कैसे कर सकता है.

शिंदे ने इस संबंध में कानून और न्यायपालिका विभाग को अपनी रिपोर्ट भेजकर सुप्रीम जाने की सिफारिश की थी. जिसे महाराष्ट्र सरकार ने मान लिया है. अब महाराष्ट्र सरकार इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement