सलमान को बरी किए जाने के खिलाफ होगी सिफारिश

अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन मामले में बरी किए जाने के खिलाफ सरकारी वकील संदीप कुमार शिंदे सरकार से अपील किए जाने की सिफारिश करेंगे.

Advertisement
सलमान खान को बरी किए जाने के खिलाफ होगी सिफारिश सलमान खान को बरी किए जाने के खिलाफ होगी सिफारिश

परवेज़ सागर

  • मुंबई,
  • 18 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

हिट और रन मामले में मुख्य राजकीय अधिवक्ता संदीप कुमार शिंदे सरकार से बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने की सिफारिश करेंगे. उन्होंने अभिनेता सलमान खान को बरी किए जाने पर सवाल उठाया है.

सरकारी वकील संदीप कुमार शिंदे ने कहा कि वे जल्द ही सरकार को सलमान खान की रिहाई के फैसले के खिलाफ सिफारिश भेज देंगे. उनका कहना है कि इस मामले के मुख्य गवाह कांस्टेबल रविंद्र पाटिल और सबूतों को बॉम्बे हाई कोर्ट कैसे अनदेखा कर सकता है.

Advertisement

वर्ष 2007 में पाटिल की मौत हो गई थी, लेकिन इससे पहले उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष एक बयान दिया था कि घटना के दिन सलमान नशे में ड्राइविंग कर रहे थे. सत्र अदालत ने पाटिल के बयान को आधार बनाकर ही सलमान को 5 साल की सजा का आदेश दिया था.

वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एआर जोशी ने कहा कि पाटिल एक पूर्ण विश्वसनीय गवाह नहीं था और सत्र अदालत की पाटिल के बयान पर निर्भरता 'कानूनन गलत' थी.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने उल्लेख किया था कि रविंद्र पाटिल का बयान उस वक्त दर्ज किया गया था जब अभिनेता सलमान खान पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था. सलमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप था पाटिल के बयान से उसमें कोई वृद्धि नहीं हुई थी. फिर उसकी मौत हो जाने के बाद बड़े मामले में उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सकता है.

Advertisement

शिंदे शुक्रवार को कानून और न्यायपालिका विभाग में इस रिपोर्ट को प्रस्तुत करेंगे. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार शनिवार बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील पर फैसला ले सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement