मैगी पर बैन के बाद नेस्ले इंडिया कर्मचारी ने की खुदकुशी, नौकरी जाने से तनाव में था

मैगी पर बैन के बाद उत्तराखंड में नेस्ले इंडिया के एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली. घटना रुद्रपुर की है. 13 दिन पहले प्रदेश हाई कोर्ट ने मैगी नूडल्स की बिक्री और प्रोडक्शन पर 90 दिनों का बैन लगाया था.

Advertisement
Maggi Maggi

aajtak.in

  • रुद्रपुर,
  • 16 जून 2015,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

मैगी पर बैन के बाद उत्तराखंड में नेस्ले इंडिया के एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली. घटना रुद्रपुर की है. 13 दिन पहले प्रदेश हाई कोर्ट ने मैगी नूडल्स की बिक्री और प्रोडक्शन पर 90 दिनों का बैन लगाया था.

पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने वाले शख्स का नाम लालता प्रसाद है. 32 साल का लालता उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था. वह दो साल से रुद्रपुर में नेस्ले इंडिया के प्लांट में काम कर रहा था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी को घटना का पता तब चला जब लालता प्रसाद ने अपने कमरे का दरवाजा बहुत देर तक नहीं खोला. उसकी लाश पंखे से लटकती हुई पाई गई. लालता प्रसाद के दो बच्चे हैं.

मैगी पर बैन के बाद हाल ही में प्रसाद जैसे 1100 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था. तब से वह तनाव में था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement