एंड्रॉयड मार्शमैलो का नया अपडेट 6.0.1 जारी, मिलेंगे 200 से ज्यादा इमोजी

एंड्रॉयड मार्शमैलो का नया अपडेट 6.0.1 जारी कर दिया गया है जिसमें 200 से ज्यादा नए इमोजी दिए जा रहे हैं. इसके अलावा इसमें कुछ खास फीचर्स भी जुड़े हैं.

Advertisement
इस अपडेट में 200 से ज्यादा नए इमोजी मिलेंगे इस अपडेट में 200 से ज्यादा नए इमोजी मिलेंगे

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

एंड्रॉयड मार्शमैलो में नया अपडेट 6.0.1 में 200 से ज्यादा नए इमोजी मिलेंगे जिसमें टैको, यूनिकॉर्न और मिडिल फिंगर जैसे इमोजी शामिल होंगे. इसके अलावा कई इमोजी को नए तरीके से लाया गया है.

इनमें से कुछ इमोजी इस साल की शुरुआत में विंडोज और iOS में दिए गए थे. फिलहाल एंड्रॉयड के नए वर्जन मार्शमैलो का अपडेट गूगल नेक्सस सहित सैमसंग, एचटीसी और मोटोरोला के कुछ स्मार्टफोन में दिया जा रहा है.

Advertisement

इस नए अपडेट में इमोजी के अलावा कुछ और बदलाव किए गए हैं जिनमें टैबलेट के लिए बैक और होम बटन के साथ नेविगेशन बटन दिया गया है. पहले ये बटन सेंटर में होते थे जिन्हें अब डिस्प्ले के बायीं तरफ किया गया है.

हाल ही में लॉन्च हुए Nexus 5X और 6P में डबल डबल टैप पावर कैमरा लॉन्च शॉर्टकट दिया गया है. खबरों के मुताबिक एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो के अपडेट के साथ Nexus 5, Nexus 6, Nexus 7 और Nexus 9 में भी यह फीचर दिया जा रहा है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement