AUS Open: फाइनल में पहुंचीं वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी, एक दिन पहले खेला था क्रिकेट

दुनिया की नंबर-1 टेनिस प्लेयर एश्ले बार्टी का साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन में धमाल जारी है. उन्होंने वुमेन्स सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है. वे टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल खेलेंगी...

Advertisement
ashleigh barty in australian open 2022 (Twitter) ashleigh barty in australian open 2022 (Twitter)

aajtak.in

  • मेलबर्न,
  • 27 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST
  • एश्ले बार्टी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में
  • सेमीफाइनल में मेडिसन कीज को हराया

साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दुनिया की नंबर-1 टेनिस प्लेयर एश्ले बार्टी का धमाल जारी है. उन्होंने वुमेन्स सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है. ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर बार्टी ने सेमीफाइनल में अमेरिका की मेडिसन कीज (Madison Keys) को करारी शिकस्त दी है. बार्टी ने सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में कीज को 6-1, 6-3 से हराया. दोनों के बीच यह मैच एक घंटे और 2 मिनट तक चला.

Advertisement

बार्टी ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है. ऐसे में अब उनकी नजरें एक और सूखे को खत्म करने पर टिकी हैं. बार्टी ने अब तक 2019 में फ्रेंच ओपन और 2021 में विम्बलडन जीता है.

एश्ले बार्टी के पास इतिहास रचने का मौका

बार्टी 1980 में वेंडी टर्नबुल के बाद अपने घरेलू ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी 1978 में क्रिस ओ नील के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब नहीं जीत पाया है. ऐसे में अब बार्टी के पास इतिहास रचने का मौका है.

शीर्ष रैंकिंग वाली बार्टी ने सेमीफाइनल तक के अपने सफर के दौरान सिर्फ 17 गेम गंवाए और उन्होंने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 2017 अमेरिकी ओपन उप विजेता कीज के खिलाफ दबदबा बनाया. बार्टी ने विम्बलडन में घसियाले कोर्ट और फ्रेंच ओपन में क्ले कोर्ट पर खिताब जीते हैं और वह हार्ड कोर्ट पर खिताब जीतने से एक जीत दूर हैं.

Advertisement

क्रिकेट खेलती नजर आईं एश्ले बार्टी

सेमीफाइनल जीतने से एक दिन पहले ही एश्ले बार्टी क्रिकेट खेलती हुई नजर आई थीं. ऑस्ट्रेलियन ओपन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बार्टी क्रिकेट खेलती दिख रही हैं. उन्होंने मेलबर्न पार्क में अपने टेनिस किट बैग को स्टंप के रूप में इस्तेमाल किया. साथ ही  उन्होंने अपनी कोचिंग टीम के साथ क्रिकेट में हाथ आजमाया. बार्टी ने इस दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की. बता दें कि एश्ले बार्टी एक क्रिकेटर भी रह चुकी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement