IND vs AUS: धमाके को तैयार 'हिटमैन रोहित', सिडनी में खत्म होगा जीत का सूखा?

भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है. 'हिटमैन' रोहित शर्मा की वापसी ने टिम इंडिया में नया जोश भरा है. गुरुवार से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. चार टेस्ट मैचों की यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है.

Advertisement
Rohit Sharma (Getty) Rohit Sharma (Getty)

aajtak.in

  • सिडनी,
  • 06 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST
  • टीम इंडिया सिडनी में 2-1 से बढ़त लेने उतरेगी
  • रोहित की वापसी से टीम इंडिया को मिली मजबूती
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिल सकता है वॉर्नर का साथ

भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है. 'हिटमैन' रोहित शर्मा की वापसी ने टिम इंडिया में नया जोश भरा है. एडिलेड में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. गुरुवार से तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5.00 बजे शुरू होगा.

Advertisement

टीम इंडिया के सामने सिडनी में जीत का सूखा खत्म करने की चुनौती है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उसने एकमात्र टेस्ट जीत 43 साल पहले हासिल की थी. लेकिन बीते एक सप्ताह से भारतीय टीम विवादों में रही है, क्योंकि उसके 5 खिलाड़ियों पर बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप था. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी मेलबर्न में न्यू ईयर के दिन एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते दिखाई दिए. इसके बाद इन सभी को अलग-थलग कर दिया गया था और परीक्षण कराए गए थे. भारतीय टीम ने इन 5 में से 4 खिलाड़ियों को तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना है.

ऑस्ट्रेलिया आने पर सिडनी के एक अपार्टमेंट में दो हफ्ते तक क्वारनटीन रहने के बाद रोहित शर्मा टीम से जुड़े, लेकिन मेलबर्न के एक रेस्तरां में एक उत्साही प्रशंसक के कारण उनके और 4 अन्य भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ संभावित जैव सुरक्षा उल्लंघन के लिए जांच बिठाई गई, लेकिन रोहित इतने अनुभवी और पेशेवर खिलाड़ी हैं कि इन सब चीजों से उनका ध्यान भंग नहीं होगा.

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी बल्लेबाजी को लेकर कितनी मायूस है उसका अंदाजा कप्तान टिम पेन के बयान से लगाया जा सकता है. पेन ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘वह (वॉर्नर) ऊर्जावान और पेशेवर खिलाड़ी हैं, जो तुरंत प्रभाव छोड़ सकते हैं और बाकी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भर सकते हैं.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर टॉम मूडी ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में जूझने वाले स्टीव स्मिथ का समर्थन करते हुए कहा कि यह स्टार बल्लेबाज ‘पिंजरे में बंद शेर है जो हमले के लिए तैयार है’. 

देखें: आजतक LIVE TV 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले स्मिथ पहले दो टेस्ट में सिर्फ 10 रन बना पाए हैं और मूडी ने कहा कि वह बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हैं. पारंपरिक तौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद देने वाले विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आर. अश्विन जैसे गेंदबाज का सामना करना है. अश्विन ने अब तक 10 विकेट लिये हैं और वह स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ जंग में खुद को अव्वल साबित करने में सफल रहे हैं.

टीमें इस प्रकार हैं - 

भारत (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी (डेब्यू).

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मैथ्यू वेड, विल पुकोवस्की, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन लियोन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्कस हैरिस, मिशेल स्वेपसन, माइकल नेसर.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement