Manu Bhaker Welcome Ceremony: मनु भाकर 2 मेडल जीतकर देश लौटीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, देखें सबसे पहला वीडियो

Manu Bhaker at Delhi Airport Welcome Ceremony: पेरिस ओलंप‍िक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतककर मनु भाकर आज (7 अगस्त) दिल्ली आईं, एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. भारत वापस आकर वह वापस पेरिस जाएंगी, जहां वह ओलंप‍िक की क्लोज‍िंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी.

Advertisement
Manu Bhaker Manu Bhaker

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

Manu Bhaker Grand Welcome at Delhi Airport: भारत की डबल मेडल विजेता निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद आज (7 अगस्त) वापस स्वदेश . वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईं जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. टर्म‍िनल 3 के वीआईपी गेट से बाहर निकलने के बाद उनका जोरदार स्वागत हुआ, इस दौरान उनके कोच जसपाल राणा भी नजर आए. दोनों की फूल मालाओं में फैन्स ने लाद द‍िया. 

Advertisement

इस दौरान मनु के स्वागत में जमकर लोगों ने नारेबाजी की. ढोल की थाप पर जमकर लोग जश्न मनाते हुए भी नजर आए. मनु ने इस दौरान पेर‍िस ओलंप‍िक में जीते गए दोनों ब्रॉन्ज मेडल भी मीडिया को द‍िखाए. 

रविवार को ओलंप‍िक खेलों की क्लोज‍िंंग सेरेमनी में भाग लेने के लिए इसी सप्ताह पेरिस लौट जाएंगी. मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह के दौरान भारत की ध्वजवाहक होंगी. 22 वर्षीय मनु ने ओलंप‍िक निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है. 

देखें वीडियो 

मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पेरिस में पहला मेडल दिलाया था. इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. वह तीन ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय बनकर इतिहास रचने की कगार पर थीं, लेकिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वह मामूली अंतर से चूक गईं थीं.  

Advertisement

भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता

एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड*  स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड**  स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड  पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम  स‍िल्वर  पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड  पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज  पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस  अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग  एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू  स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु  ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया  स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज  वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत स‍िंह  ब्रॉन्ज  10 मीटर एयर पिस्टल म‍िक्स्ड टीम  पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024

*** नोट: नॉर्मन प्रिचर्ड ने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग ल‍िया था, वह एक ब्रिट‍िश मूल के ख‍िलाड़ी थे. 

Advertisement

शूटिंग में भारत के पदकवीर (ओलंपिक)

1. राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रजत पदक: एथेंस (2004) 
2. अभिनव बिंद्रा, स्वर्ण पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008) 
3. गगन नारंग, कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012) 
4. विजय कुमार, रजत पदक: लंदन ओलंपिक (2012) 
5. मनु भाकर, कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024) 
6.मनु भाकर- सरबजोत स‍िंह, कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024) 
7.स्वप्निल कुसाले, कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement