इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में बुधवार को दो बड़ी टीमों का मुकाबला है. राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी राह आसान करना चाहेंगी. राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच में जीतते ही प्लेऑफ की रेस में काफी आगे हो जाएगी.
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में एक बार फिर नज़र यशस्वी जायसवाल पर होगी, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार फिफ्टी जड़ी थी. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स है, जो ऋषभ पंत की अगुवाई में प्लेऑफ में पहुंचने को आतुर है.
दिल्ली कैपिटल्स के अभी दस प्वाइंट हैं, ऐसे में टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो अपने हर मैच को जीतना होगा. डेविड वॉर्नर टीम के लिए लगातार रन बरसा रहे हैं, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम हैं.
अगर इस मैच की प्लेइंग-11 पर नज़र डालें तो कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल ने टीम में बेहतरीन वापसी की है. ऐसे में उनकी टीम में जगह पक्की है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर एस. भरत को मौका दे सकती है.
ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स- जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, जेम्स नीशम, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर, एस. भरत, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, रॉवमैन पावेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्किया,
बेस्ट फैंटेसी-11: डेविड वॉर्नर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर (उप-कप्तान), संजू सैमसन, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, एनरिक नॉर्किया, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन
अगर दोनों टीमों के बीच अबतक हुए मैचों की बात करें तो अभी तक राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैच खेले हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच खेले हैं. साल 2019 के बाद से दिल्ली कैपिटल्स ने 9 में से 6 मैच में जीत हासिल की है.
aajtak.in