सरफराज को पूर्व PAK कप्तान की सलाह, फिट रहने के लिए लें धोनी की मदद

यूसुफ ने कहा, ‘मेरा मानना है कि सरफराज को अपनी फिटनेस और कौशल पर काम करने की जरूरत है. जब तक वह अच्छी फार्म में नहीं रहता तब तक वह टीम से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकता है.'

Advertisement
विकेट बचाने में असफल रहे सरफराज विकेट बचाने में असफल रहे सरफराज

अनुग्रह मिश्रा

  • कराची,
  • 23 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद को अपनी फिटनेस और फार्म संबंधी मसलों से उबरने के लिये भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से परामर्श करने की सलाह दी है.

यूसुफ ने कहा, ‘मेरा मानना है कि सरफराज को अपनी फिटनेस और कौशल पर काम करने की जरूरत है. जब तक वह अच्छी फार्म में नहीं रहता तब तक वह टीम से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकता है.’उन्होंने कहा, ‘धोनी ने लंबे समय तक भारत की तीनों प्रारूपों में अच्छी तरह से अगुवाई की और कप्तान ही नहीं बल्कि बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में भी अपनी . सरफराज उनसे काफी कुछ सीख सकता है.’

Advertisement

बता दें न्यूज़ीलैंड के वेलिंगटन में सोमवार को खेले गए मैच में कीवी टीम ने बड़ी जीत हासिल की. मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद ट्विटर पर काफी ट्रोल किए गए. मैच के दौरान खुद को स्टंप होने से बचाने के लिए सरफराज ने अपनी टांगों को पूरी तरह फैला दिया, फिर भी वह आउट हो गए. ऐसा ही कारनामा पूर्व ने न्यूजीलैंड एक टी-20 मैच में किया था और अपना विकेट बचाने में सफल भी हुए थे.

पाकिस्तान ने वेलिंगटन में खेले गए टी-20 में 19.4 ओवर्स में 10 विकेट पर 105 रन बनाए. जवाबी पारी में कीवी टीम ने मात्र 15.5 ओवर में महज तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बना कर जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement