IPL 2026: हार की हैट्रिक झेल चुकी मुंबई इंडियंस के लिए गुड न्यूज, जल्द टीम से जुड़ेगा ये स्टार ऑलराउंडर

विल जैक्स जल्द ही मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले हैं, जिससे टीम को बड़ी मजबूती मिल सकती है. खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई के लिए यह वापसी बेहद अहम मानी जा रही है. आने वाले मैचों में जैक्स का प्रदर्शन टीम की दिशा तय कर सकता है.

Advertisement
मुंबई इंडियंस को अबतक 4 मैच में से केवल 1 में ही जीत मिली है (Photo: ITG) मुंबई इंडियंस को अबतक 4 मैच में से केवल 1 में ही जीत मिली है (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक झेलने वाली मुंबई इंडियंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स इस हफ्ते भारत पहुंचकर मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने वाले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह आईपीएल 2026 के शुरुआती चार मुकाबले नहीं खेल पाए थे.

27 वर्षीय जैक्स हाल ही में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के लिए खेले थे, जहां उन्होंने पांच में से चार टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका दौरे और टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा रहे. वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 226 रन बनाए और 9 विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Advertisement

उनकी वापसी ऐसे समय में हो रही है, जब मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है. टीम ने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है और पॉइंट्स टेबल में नीचे बनी हुई है.

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 241 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को करारी हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के बाद टीम की गेंदबाजी और रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने पुष्टि की है कि विल जैक्स जल्द ही टीम से जुड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: हार की हैट्रिक से टूटे हार्दिक पंड्या, ड्रेसिंग रूम में MI प्लेयर्स पर निकाला गुस्सा, VIDEO

पोलार्ड ने जैक्स को लेकर क्या कहा

पोलार्ड ने कहा कि जैक्स की ऑलराउंड क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है. वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं, खासकर मिडिल ओवर्स में जहां टीम अब तक संघर्ष करती नजर आई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: MI vs RCB: हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना, टिम डेविड पर भी तगड़ा एक्शन, जानें क्यों मिली ये सजा

मुंबई इंडियंस अब अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. इसके बाद टीम का मुकाबला फिर से आरसीबी से होगा. ऐसे में विल जैक्स की वापसी टीम के लिए सही समय पर हो रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement